पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Two accused arrested for brutally assaulting a minor in the forest and making the video viral rajasthan news

Rajasthan: दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस

Fri, 03 Jul 2026 05:38 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

करौली में दलित नाबालिग के अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को धौलपुर के जंगल क्षेत्र से पीछा कर पकड़ा गया और वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
Two accused arrested for brutally assaulting a minor in the forest and making the video viral rajasthan news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली में दलित नाबालिग के अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मुख्य आरोपियों को घटना दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धौलपुर जिले के जंगल क्षेत्र से पीछा कर दबोचा तथा वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन



48 घंटे में गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं विशेष टीमें
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दोनों मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश गुर्जर निवासी सुंदरपुर तथा सौरभ पुत्र राजपाल गुर्जर निवासी बदनपुर, थाना सदर हिण्डौन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सरकारी विद्यालय का लिपिक भी निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी सौरभ सरकारी विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर अपहरण किए जाने वाले स्थान और पीड़ित को छोड़ने वाले स्थान की तस्दीक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से लौटते समय किया था अपहरण
पुलिस के अनुसार, 28 जून को नाबालिग किशोर दुकान से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर जबरन कार में बैठा लिया और गुड़ला बांध के समीप जंगल में ले गए। वहां उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे मिला आरोपियों का सुराग?
जांच के दौरान पीड़ित ने मुख्य आरोपी की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। करौली, हिण्डौन, सूरौठ, गुड़ला, बदनपुरा सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी धौलपुर के जंगल क्षेत्र में छिपे हुए हैं।


यह भी पढ़ें: जगन गुर्जर केस से उठे सवाल: राजस्थान में हिरासत में मौतों पर बढ़ी चिंता, 5 साल में 51 मौतें

दो किलोमीटर पीछा कर जंगल से दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस को देखते ही आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान दोनों आरोपियों को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गुर्जर और सौरभ गुर्जर के रूप में हुई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed