{"_id":"6aed70bcfeb767b1e10a0808","slug":"kuno-female-cheetah-nirva-reaches-karauli-forests-rajasthan-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: करौली के जंगलों में फिर पहुंची कूनो की मादा चीता निर्वा, तीसरी बार पार की राजस्थान सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: करौली के जंगलों में फिर पहुंची कूनो की मादा चीता निर्वा, तीसरी बार पार की राजस्थान सीमा
Fri, 06 Nov 2026 11:47 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:47 AM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता निर्वा एक बार फिर राजस्थान के करौली जिले के जंगलों में पहुंच गई है। मंडरायल क्षेत्र में उसकी लगातार तीसरी बार मौजूदगी दर्ज की गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश वन विभाग की टीमें उसकी निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
चीता निर्वा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मादा चीता निर्वा एक बार फिर राजस्थान के करौली जिले के जंगलों में पहुंच गई है। यह तीसरी बार है जब इस मादा शावक ने करौली के मंडरायल क्षेत्र में दस्तक दी है। वह गुरुवार को भी दरुरा के जंगल में सक्रिय रही। मध्य प्रदेश और राजस्थान वन विभाग की संयुक्त टीमें उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं।
चंदेलीपुरा से दरुरा तक की आवाजाही
मादा चीता की मौजूदगी मंगलवार रात को चंदेलीपुरा के जंगलों में देखी गई थी। इसके बाद वह बुधवार को सरमथुरा क्षेत्र में पहुंच गई, जहां झाड़ियों में छिपी चीता का वनकर्मियों ने वीडियो भी बनाया। उप वन संरक्षक संजीव शर्मा के अनुसार वनकर्मियों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। कूनो नेशनल पार्क की टीम भी मंडरायल क्षेत्र में मौजूद है और चीते की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
वनकर्मियों के साथ छीना-झपटी का मामला
चीते की निगरानी में तैनात कूनो टीम के वन रक्षक आलोक प्रजापति ने पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ छीना-झपटी और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार निगरानी के दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ छीना-झपटी की और वाहन की चाबी छीन ली। इससे पहले भोपाल के आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने आरोप लगाया था कि राजस्थान सीमा में चीते द्वारा भैंस के पाड़े का शिकार करने पर ग्रामीणों ने ट्रैकिंग टीम को बंधक बनाकर मारपीट की। हालांकि शिकार और बंधक बनाए जाने के आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अन्य इलाकों में भी चीतों की मौजूदगी
इस बीच एक अन्य चीते की गतिविधि मध्य प्रदेश के गुना और राजस्थान के बारां जिले की सीमा के पास दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त एक और चीता ग्वालियर के जंगलों में मौजूद है। वन विभाग की अलग-अलग टीमें अपने क्षेत्रों में इन चीतों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं।