सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Villagers are angry over the closure of the liquor shop

Karauli News: शराब ठेके को बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों में रोष, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Sep 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Karauli News: करौली में शराब का ठेका बंद करने की मांग को लेकर खोहरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
 

Villagers are angry over the closure of the liquor shop
शराब ठेके को बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों में रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली में ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप गांव में खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। खोहरी ग्राम पंचायत सरपंच महेश चंद्र माली के नेतृत्व में  कमल सिंह, शिवाजी, ब्रह्ममोहन सिंह, राजेश, विष्णु, गोविंद, पप्पू सहित अन्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Trending Videos


ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत खोहरी में शराब की दुकान के साथ ही अवैध ब्रांचों के माध्यम से शराब की बिक्री की जा रही है। शराब की मुख्य दुकान के आसपास विद्यालय एवं मंदिर भी स्थित है। मौके पर शराब पीने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है तथा देर रात तक शराब का ठेका खुला रहता है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आम बस्ती में संचालित शराब के ठेके के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना या हादसा हो सकता है तथा पूर्व में भी कई बार घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने संचालित शराब ठेके को गांव से बाहर संचालित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आबकारी विभाग को इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। ग्रामीणों ने जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed