सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi : A young man fell into a 150 feet deep gorge from Bhimlat Mahadev waterfall, SDRF team is doing rescue

Bundi News: भीमलत महादेव के झरने से 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ टीम कर रही है रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के भीमलत महादेव गया युवक झरने में नहाते समय 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

Bundi : A young man fell into a 150 feet deep gorge from Bhimlat Mahadev waterfall, SDRF team is doing rescue
भीमलत झरने से युवक 150 फिट पानी की खाई में गिरा, एसडीआरएफ कर रही है तलाश, झरने के पास था, पैर फ
विज्ञापन

विस्तार

जिले के धार्मिक एवं पिकनिक स्थल भीमलत महादेव में एक युवक झरने में नहाते समय 150 फीट गहरी पानी की खाई में गिर गया। लोगों ने युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी और उसे गिरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम का रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। 
Trending Videos

सदर थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से कुंड में युवक के गिरने की सूचना मिलने मौके पर पहुंचे थे, जहां झरने के ऊपर एक बैग, मोबाइल, चाबी और जूते मिले हैं। बैग के अंदर एक फार्म मिला है, जिसमें मंगाल पंचायत के लाखा की झोपड़ीया निवासी दीपू कुमार मीणा का नाम लिखा हुआ था, साथ ही इस पर फोटो भी लगा है। पुलिस ने फार्म पर लिखे मोबाइल नंबर पर घटना के बारे में सूचना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दिनों बारिश के चलते झरना ऊफान पर बह रहा है, जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है, जो युवक को कुंड में तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ऊपर पानी के पास घूम रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गहरे कुंड में गिर गया। 

घटना के बाद भीमलत झरने के नीचे जाने वाली सीढ़ियों को रेस्क्यू तक बंद कर दिया गया है। हाड़ौती क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य और झरने को लेकर भीमलत महादेव काफी प्रसिद्ध है। जहां हर वर्ष सावन और मानसून के दौरान हजारों लोग आते हैं, यहां भीमलत बांध से बहकर आने वाला पानी इस स्थान पर झरने का रूप ले लेता है।

बूंदी में लगातार हुई बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की थी कि नदी, नालों और झरनों से दूर रहें लेकिन लोगों ने इसे नजरअंदाज किया और यह हादसा हो गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों रामेश्वर महादेव मंदिर में भी पत्थर का बड़ा मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी।
 

भीमलत झरने से युवक 150 फिट पानी की खाई में गिरा, एसडीआरएफ कर रही है तलाश, झरने के पास था, पैर फ

भीमलत झरने से युवक 150 फिट पानी की खाई में गिरा, एसडीआरएफ कर रही है तलाश, झरने के पास था, पैर फ

 

भीमलत झरने से युवक 150 फिट पानी की खाई में गिरा, एसडीआरएफ कर रही है तलाश, झरने के पास था, पैर फ

भीमलत झरने से युवक 150 फिट पानी की खाई में गिरा, एसडीआरएफ कर रही है तलाश, झरने के पास था, पैर फ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed