सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A sant was swept away in the flood of Mej river in bundi

Bundi News: मेज नदी के सैलाब में साधु बहा, गंभीरा गांव में भी बहे दो बाइक सवार, सिविल डिफेंस ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bundi: बूंदी जिले में पिछले 10 सालों के रिकार्ड इस बार बारिश ने तोड़ दिए हैं। बरसात के चलते गुढ़ा बांध के 5 गेटों को खोलकर 10 हजार से अधिक क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिस कारण मेज नदी उफान पर है। दबलाना सहित कई जगह पर गावों को पुलिया डूब चुकी है। पुलिया पर 1 से 2 फीट पानी चल रहा है इस मेज नदी की पुलिया को पार करते समय एक साधु पानी में बह गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस के जवानों ने बाहर निकाल और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।

A sant was swept away in the flood of Mej river in bundi
मेज नदी के सैलाब में साधु बहा
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी जिले में पिछले 10 सालों के रिकार्ड इस बार बारिश ने तोड़ दिए हैं। बरसात के चलते गुढ़ा बांध के 5 गेटों को खोलकर 10 हजार से अधिक क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जिस कारण मेज नदी उफान पर है। दबलाना सहित कई जगह पर गावों को पुलिया डूब चुकी है। पुलिया पर 1 से 2 फीट पानी चल रहा है इस मेज नदी की पुलिया को पार करते समय एक साधु पानी में बह गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस के जवानों ने बाहर निकाल और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
Trending Videos


इसी तरह समिधी ओर गंभीरा गांव में बरसाती नाले में दो बाइक सवार बह गए, जिन्हें बचा लिया गया। वहीं जिले के देई इलाके के भजनेरी नदी की पुलिया पर पिछले 15 दिनों से तूफान चल रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। नैनवा का पाइबलापुरा, बालापुरा, बरधा बंद, भीमलत बांध, शंभू सागर, गरड्ढदा बांध में जबरदस्त पानी की आवक हुई है। वहीं कई सालों से सूखे पड़े दुगारी बांध में भी बढ़ने की चादर चल गई है। जिले के 21 बांध लबालब हो चुके हैं। अधिकांश बांधों पर चादर चल रही है। इस बार बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 829.25 मिमी बारिश हो चुकी है। गत वर्ष 652.25 मिमी बारिश हुई थी। बीते दस साल में 812.91 मिमी बारिश का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दबलाना गांव को जोड़ने वाली सड़क पर में नदी की पुलिया पर गुढ़ा बांध से छोड़े गए पानी के कारण करीब 1 से 2 फिट पानी की चादर चल रही है। नई पुलिया का निर्माण अधूरा होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इसी बीच दबलाना गांव निवासी संत लक्ष्मण बैरागी नदी पार बागेश्वर महादेव पर अभिषेक करने जा रहा था तभी साधु आधी नदी को पार कर लेता है इसी बीच बुजुर्ग अवस्था होने के चलते अचानक नीचे गिरता है और पानी का सैलाब उसे बहा रह जाता है और पुलिया से बहकर बुजुर्ग नदी के बह जाता है। सूचना पर दबलाना थाना पुलिस पहुंच ओर बूंदी से सिविल डिफेंस की टीम आई और रेस्क्यू कर बुजुर्ग को पानी से निकाला। नई पुलिया पर रस्सी के सारे बुजुर्ग को ऊपर लाया गया। इधर देई इलाके में भजनेरी नदी पर लोगो का जानजोखिम में डालकर नदी को पार करने का सिलसिला जारी है। वही गम्भीरा से समीधी मार्ग पर गम्भीरा गांव के पास बरसाती नाला पार कर रहे बाइक सवार दो युवक बाइक सहित नाले में बह गए। दोनों युवकों ने तैर कर बड़ी मुश्किल से जान बचाई। इस दौरान उनकी बाइक नाले में बह गई।

सबसे बड़े गुढ़ा बांध में भारी आवक
पानी की तेज आवक हुई तो बांध लबालब हो गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी भी अलर्ट मोड पर आ गए। अधिकारियों की टीम ने बांध और ग्रामीणों क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद बांध गेज नाप कर गेट खोलने के लिए जिला कलेक्टर को सूचना दी। उनकी परमिशन मिलने के बाद बांध और अलोद गांव में सायरन बजाकर गेट खोले गए है। बांध से 5 गेटों को खोलकर 10 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

मेज नदी के सैलाब में साधु बहा, गंभीरा गांव में बहे दो बाइक सवार, सिविल डिफेंस ने बचाया

मेज नदी के सैलाब में साधु बहा, गंभीरा गांव में बहे दो बाइक सवार, सिविल डिफेंस ने बचाया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed