सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Bride poisoned her in-laws' food just 21 days after marriage

जहरखुरानी दुल्हन: शादी के 21 दिन बाद ही घर वालों को खाने में दे दिया जहर, पति समेत 6 लोग अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के धारधड़ी गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति सहित ससुराल के 6 लोगों को बीमार कर दिया और फरार हो गई। सभी पीड़ितों को बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता सुबह तब चला जब परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bundi: Bride poisoned her in-laws' food just 21 days after marriage
घटना की जानकारी देते पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी में जहरखुरानी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबलाना थाना क्षेत्र के रूणीजा पंचायत के धारधड़ी गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर सबको खिला दिया और फरार हो गई। इसके बाद पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को बूंदी के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
Trending Videos


दबलाना थाने के एएसआई महेन्द्र ने बताया कि क्षेत्र के धारधड़ी गांव में खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने की घटना सामने आई है। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात का पता परिजनों को भी शुक्रवार सुबह चला, जब लोगों की अल सुबह तबीयत खराब होने लगी। परिवार के सदस्य उल्टी चक्कर आने के साथ बेसुध हो रहे थे। पड़ोसियों को जानकारी लगी तब जाकर सभी पीड़ित लोगों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। अस्पताल में जहरीले पदार्थ की बात सामने आई। ऐसी आशंका है कि रात को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया होगा, जिसका असर देर रात शुरू हुआ। सभी लोगों का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की जहरीली करतुत: खाने मे जहर मिला कर फरार हुई,परिवार के छ सदस्य हुए अचेत,21 दिन पहले ही

गांव के दुर्गा शंकर गुजर ने पास के ही गांव भीमगंज की मंजू पुत्री रामफुल गुजर के साथ 23 अगस्त 2024 को नेता प्रथा से विवाह किया था। तब से मंजू अपने पति दुर्गा शंकर के परिवार के साथ ही अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार रात को मंजू ने ही घर के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया था। परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात बाद तबीयत खराब होने का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में पड़ोसियों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुल्हन बाइक लेकर फरार
इस घटना के बाद दुर्गा शंकर सहित उसके परिजनों ने कथित दुल्हन पर खाने में जहर मिलाने की बात कही है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी है। वहीं जहरखुरानी दुल्हन रात को ही बाइक लेकर फरार हो गई। इस घटना में दुर्गा शंकर (24) पुत्र खाना राम, रेशमा (20) पत्नि मुखराज गुर्जर, कैलाशी बाई (52) पत्नी खाना राम, मुखराज (28) पुत्र खाना राम, खाना राम (58) पुत्र पोखर के साथ परिवार का भांजा दिव्यांशु (6) पुत्र राजेश गुजर तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

एएसआई महेन्द्र ने बताया कि सभी पीड़ितों का उपचार चल रहा है। यह बात सामने आई है कि रात को मंजू ने ही खाना बनाया था, तभी कोई जहरीला पदार्थ मिलाया होगा। देर रात और अल सुबह तबीयत खराब होने पर पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया है। मामला दर्ज जांच कर रहे हैं। कथित दुल्हन बाइक लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed