{"_id":"66e195312a96bad3a10ce1c2","slug":"bundi-police-chori-home-police-kota-news-c-1-1-noi1341-2093571-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: 48 घंटे के भीतर 30 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: 48 घंटे के भीतर 30 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी के घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए सदर थाना पुलिस ने 48 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 लाख रुपये के गहने, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।
बूंदी में पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीस लाख के गहने, नगदी अन
विज्ञापन
विस्तार
शहर के बीबनवा रोड निवासी सर्वजीत के मकान में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर सदर थाना पुलिस ने 30 लाख के गहने, नकदी और अन्य सामान समेत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Trending Videos
सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि जिस मकान में चोरी हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे और चोर फुटेज में साफ नजर आ रहा था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र कृष्ण शंकर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान बदलने का किया प्रयास
माटूदा रोड निवासी प्रदीप ने अपनी पहचान बदलने और पुलिस से बचने के लिए पूरा प्रयास किया। चोरी के बाद वह कोटा के एक होटल में कमरा किराए पर लेकर रहा। उसने अपने बाल छोटे करवा लिए, साथ ही ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनकर बाजारों में घूमा ताकि कोई उसे पहचान नहीं सके। आरोपी ने जयपुर में एक फ्लैट भी लिया हुआ है, जिसमें भी वह चोरी के बाद रहने चला जाता था। आरोपी पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।