सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Congress's fierce protest in Bundi over Rahul Gandhi's comment and crop compensation

Bundi News: राहुल गांधी पर टिप्पणी और फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट तोड़ा तो पुलिस ने खदेड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे टकराव हुआ और गेट तोड़कर कार्यकर्ता अंदर घुस गए।

Bundi News: Congress's fierce protest in Bundi over Rahul Gandhi's comment and crop compensation
बूंदी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी और जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा देने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर कूच किया। पूर्व मंत्री अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भीड़ को बूंदी पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। फिर क्या था पूर्व मंत्री अशोक चांदना पुलिस पर बिफर गए और कार्यकर्ताओं के साथ अंदर जाने के लिए जिद्दोजहद करने लगे। मौके पर पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन लेने के लिए एडीएम को बुलाने की बात कही, लेकिन तय समय तक एडीएम मुख्य द्वार पर नहीं पहुंचे तो पूर्व मंत्री अशोक चांदना समर्थन के साथ कलेक्ट्रेट के अंदर घुस गए उन्होंने गेट तोड़ दिया। हंगामा हुआ और पुलिस से टकराव हुआ। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं को हाथ पैर में चोट लगी है, जिन्हें बूंदी अस्पताल भेजा गया है। इधर कोतवाली थाना पुलिस ने राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos


बूंदी में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो पूर्वमंत्री चांदना कार्यकर्ताओं के साथ कल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व खेल मंत्री और हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। बीजेपी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। पिछले दिनों एक भाजपा के नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी की, जिसका देश भर में विरोध देखा जा रहा है। मैं भाजपा के शीर्ष नेताओं को बता देना चाहता हूं कि देश की आवाज राहुल गांधी है और उनके खिलाफ अपमान कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं सहेगा। यही चलता रहा तो मैं बीजेपी के नेताओं को चेतावनी देना चाहता हूं कि उनके नेता भी क्षेत्र में दौरा करने के लिए आते हैं, फिर कार्यकर्ता उनके खिलाफ खड़े होंगे और उन्हें क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। इसलिए ऐसे नेताओं पर लगाम लगाए वरना भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं की फिक्र करें। पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि कुछ दिन पूर्व बूंदी जिले में हुई अतिवृष्टि के चलते किसानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ा है। समय रहते मेने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर खराब हुई फसल का सर्वे करवरकर उन्हें शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की थी, लेकिन सरकार के अधिकारियों ने इस कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते अब उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। आज के ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी दी कि अगले 21 अक्टूबर को यदि जिले के किसानों को शत प्रतिशत फसल का मुआवजा नहीं मिला तो किसानों के साथ बूंदी कलेक्ट्रेट पर आर पार की लड़ाई होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

बूंदी में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो पूर्वमंत्री चांदना कार्यकर्ताओं के साथ कल

राहुल की छवि खराब करने की कोशिश
बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। विधायक शर्मा ने कहा कि बूंदी जिले में अधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का अब तक सर्वे नहीं किया गया। इससे किसानों और बाढ़ प्रभावितों में रोष है। इसी को लेकर जिला प्रशासन से विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया था, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के नुकसान और उनकी परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

मुख्य गेट तोड़ अंदर घुसे, मुकदमा दर्ज
कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस से काफी बहस हुई। मुख्य गेट को लगाकर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकरियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, नेता ओर कार्यकर्ता अंदर प्रवेश की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों और जवानों के तमाम प्रयासों के बाद भी भीड़ मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। जबकि मुख्य गेट पर तीन थाना अधिकारियों सहित भारी भरकम पुलिस और आरएसी के जवान तैनात थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के को मामूली चोट लगने की खबरें भी सामने आई हैं। इधर कोतवाली थाना पुलिस ने राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed