सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan: Kota Akshita walked the runway at New York Fashion Week news in hindi

Rajasthan: कोटा की अक्षिता ने न्यूयार्क फैशन वीक में किया रनवे वॉक, अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर चमकी प्रतिभा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Feb 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: कोटा की अक्षिता ठाकुर ने न्यूयार्क फैशन वीक में रनवे वॉक कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने साड़ी के माध्यम से भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया, जिससे परिवार और कोटा को गौरव मिला।

Rajasthan: Kota Akshita walked the runway at New York Fashion Week news in hindi
अक्षिता ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा के कैथूनीपोल निवासी ठाकुर परिवार की बेटी अक्षिता ठाकुर ने न्यूयार्क फैशन वीक के रनवे पर वॉक कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत सपनों की दिशा में बड़ा कदम है और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।

Trending Videos

न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित यह फैशन वीक दुनिया के प्रमुख फैशन आयोजनों में से एक माना जाता है। यहां अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और मॉडल अपने नए कलेक्शन पेश करते हैं। इस मंच पर वॉक करना किसी भी मॉडल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षिता ने इस अवसर पर भारतीय परिधान साड़ी को प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाने का प्रयास किया। उनका उद्देश्य भारतीय परंपरा और परिधान को वैश्विक पहचान दिलाना था।


पढ़ें:  आज से जयपुर में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, तीन दिन तक होगी परख

इस कार्यक्रम में उनका चयन प्रसिद्ध डिजाइनर वैशाली कुमार के कलेक्शन के लिए हुआ। शो से पहले उन्हें रिहर्सल और फिटिंग जैसी तैयारियों से गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच के अनुशासन और पेशेवर वातावरण का अनुभव मिला।

रनवे पर उनकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया। माता-पिता अक्षय ठाकुर और ऋतु ठाकुर के लिए यह गर्व का क्षण रहा। यह उपलब्धि दर्शाती है कि मेहनत और लगन से बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed