फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   suket municipality chairman election jitendra chopra bjp wins by one vote kota rajasthan

कोटा: 13 वोट बनाम 12 वोट... सुकेत में एक वोट से भाजपा की बाजी, जितेंद्र चोपड़ा बने पहले नगर पालिका अध्यक्ष

Fri, 25 Sep 2026 01:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस के उमरदीन खान को एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चोपड़ा को 13 और उमरदीन खान को 12 वोट मिले।

विज्ञापन
suket municipality chairman election jitendra chopra bjp wins by one vote kota rajasthan
भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव का मुकाबला बेहद कांटे का रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी उमरदीन खान को महज एक वोट के अंतर से हरा दिया। चोपड़ा को कुल 13 वोट मिले, जबकि उमरदीन खान के खाते में 12 वोट आए। इस जीत के साथ जितेंद्र चोपड़ा नवगठित सुकेत नगर पालिका के पहले अध्यक्ष बन गए हैं। उनके अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही नगर पालिका बोर्ड की कमान भाजपा के हाथों में आ गई है।

विज्ञापन

निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा ने हासिल किया बहुमत

सुकेत नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 10 वार्डों में सफलता मिली। वहीं, चार वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत के लिए 13 सदस्यों के स्पष्ट बहुमत की जरूरत थी। किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं होने के कारण चारों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक हो गई थी। ऐसे में भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाया और बहुमत के जरूरी आंकड़े तक पहुंचते हुए अपने प्रत्याशी जितेंद्र चोपड़ा की जीत सुनिश्चित कर ली।

विज्ञापन

वार्ड नंबर सात से शुरू हुआ अध्यक्ष बनने तक का सफर

सुकेत नगर पालिका के लिए यह चुनाव कई मायनों में खास रहा। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। भाजपा के टिकट पर वार्ड संख्या सात से पार्षद का चुनाव जीतने वाले जितेंद्र चोपड़ा को पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। वार्ड सात के चुनाव में चोपड़ा को 268 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राम भरोस को 171 वोटों के अंतर से हराया था। वार्ड स्तर पर मिली इस बड़ी जीत के बाद भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। अध्यक्ष पद के चुनाव में भी चोपड़ा ने पार्टी के भरोसे को कायम रखा और कांग्रेस के उमरदीन खान को एक वोट से हराकर सुकेत नगर पालिका के पहले अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed