फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   The death of another pregnant woman has raised many questions; two pregnant women died in 24 hours.

कोटा में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला: डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, 24 घंटे में दो महिलाओं ने तोड़ा दम

Sun, 18 Oct 2026 08:32 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 08:32 AM IST
सार

कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को 40 वर्षीय रेशमा की मौत के बाद शनिवार को रोशन बैरवा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताई है। इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी पांच प्रसूताओं की मौत हुई थी।

विज्ञापन
The death of another pregnant woman has raised many questions; two pregnant women died in 24 hours.
एक और प्रसूता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक बार फिर प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को 40 वर्षीय रेशमा की मौत हुई थी। तो वहीं शनिवार को एक और महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में दो महिलाओं की मौत से एक बार फिर चिकित्सा विभाग पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डिलीवरी के बाद महिला की ब्लीडिंग नहीं रुकी थी और ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए।
विज्ञापन


तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान हुई सिजेरियन डिलीवरी
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि मृतक महिला रोशन बैरवा बारां की रहने वाली थी। उसका बारां और कोटा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला हाई रिस्क पेशेंट थी और उसे एनीमिया भी था। रात को ही महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और उसने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई। उसे एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया था, लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकी। इसके बाद उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अधीक्षक के मुताबिक, महिला की यह तीसरी प्रेग्नेंसी थी।
विज्ञापन


सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में किया शिफ्ट
वहीं, मृतका रोशन बैरवा के पति महेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी पत्नी की सांस अचानक फूलने लगी और तबीयत भी बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। वहीं, परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई-अगस्त में भी पांच प्रसूताओं की हुई थी मौत
इसी साल जुलाई और अगस्त के महीनों में भी पांच प्रसूताओं ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद दम तोड़ दिया था। इन मामलों में अस्पताल प्रशासन और उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को क्लीन चिट भी दे दी गई थी। अब 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की मौत के बाद एक बार फिर अस्पताल में प्रसव के दौरान और उसके बाद मिलने वाले उपचार पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed