सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: Married woman dies under suspicious circumstances in Kaziwas parents accuse in-laws of murder

Kotputli-Behror News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप; तनाव का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: खैरथल-तिजारा जिले में 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Kotputli-Behror: Married woman dies under suspicious circumstances in Kaziwas parents accuse in-laws of murder
मृतक के परिजन थाने में न्याय की मांग पर अड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के ग्राम काजीवास में 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मृतका कशीदा (38) मूल रूप से नूंह जिले के गुहाणा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी तिजारा निवासी असलम के साथ हुई थी और वह अपने ससुराल काजीवास में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही कशीदा को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई मोहम्मद काशम ने बताया कि असलम आए दिन कशीदा के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीहर पक्ष का आरोप है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के चलते कशीदा की हत्या की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा सकता है, इसलिए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मृतका अपने पीछे छह छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक के परिजन थाने में न्याय की मांग पर अड़े।

पढ़ें- बारात आने वाले दिन सगी बहनों की मौत: अचानक बिगड़ी थी तबीयत; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस का धावा... ऐसा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed