{"_id":"69ecde204de4450c9803c62e","slug":"dj-floor-collapses-during-haldi-ceremony-in-kotputli-5-injured-including-4-women-panic-at-wedding-venue-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4210580-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: हल्दी की रस्म में भरभराकर गिरा डीजे फ्लोर, चार महिलाओं समेत 5 घायल, शादी की खुशियां थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: हल्दी की रस्म में भरभराकर गिरा डीजे फ्लोर, चार महिलाओं समेत 5 घायल, शादी की खुशियां थमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पाथरेड़ी गांव में शादी के दौरान हल्दी की रस्म के बीच डीजे फ्लोर गिर जाने से कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के ग्राम पाथरेड़ी में एक विवाह समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान डीजे फ्लोर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में चार महिलाओं सहित एक पुरुष कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कार्यक्रम में मौजूद लोग सहम गए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान महिलाएं डीजे की धुन पर नाच रही थीं। इसी दौरान अचानक अस्थायी रूप से बनाया गया डीजे फ्लोर भार सहन नहीं कर पाया और तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया। फ्लोर गिरते ही वहां मौजूद लोग साउंड बॉक्स के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद उपस्थित लोगों ने साहस दिखाते हुए साउंड बॉक्स के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। बिना समय गंवाए घायलों को निजी वाहनों की मदद से कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उनका उपचार जारी है। अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
ये भी पढ़ें: घर-आंगन में भीषण आग से अफरातफरी: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से 15 लोगों का रेस्क्यू, युवक को कंधे पर उठाकर बचाया
घायलों में ग्राम जाहिदपुरा निवासी सुनीता (35) पत्नी रणजीत रैगर, मंढ़ा निवासी सजना (40) पत्नी मदनलाल, मैड़ निवासी बिमला (45) पत्नी सुरज्ञानी, पाथरेड़ी निवासी ममता (30) पत्नी परमानंद और ग्राम बूचारा निवासी गौतम (30) शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि डीजे फ्लोर एक तरफ बनी दीवार पर आकर नहीं रुकता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना ने शादी समारोहों में अस्थायी ढांचों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर बड़े हादसों को न्योता देती है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

कमेंट
कमेंट X