{"_id":"69eed40ffb4851aed00bab7c","slug":"major-crackdown-on-drug-mafia-in-jodhpur-illegal-md-factory-busted-100-kg-drugs-seized-after-encounter-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई: अवैध एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद 100 किलो ड्रग्स जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई: अवैध एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद 100 किलो ड्रग्स जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
जोधपुर के बालेसर क्षेत्र में पुलिस और एनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ और कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए। मौके से करीब 100 किलो ड्रग्स और उपकरण बरामद हुए हैं।
ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। शनिवार देर रात बालेसर क्षेत्र के लूणावपुरा गांव के पास एक सुनसान खेत में संचालित एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गोपनीय योजना के तहत की गई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय योजना के तहत की गई थी। एनटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ग्रामीणों का भेष बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए मौके पर पहुंची, ताकि आरोपियों को भनक न लग सके। तड़के करीब 3:30 बजे टीम ने खेत में बने एक मकान पर दबिश दी, जहां अत्याधुनिक मशीनों और रासायनिक उपकरणों की मदद से अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही थी।
तस्करों ने फायरिंग शुरू की
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। वहीं भागने के प्रयास में एक अन्य आरोपी गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही हथियार, रसायन और ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 100 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने की बात सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत कई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस फैक्ट्री का संबंध अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से हो सकता है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान मौसम: भट्ठी जैसे तप रहे शहर, बाड़मेर में पारा 46 पार; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
घटना के बाद बालेसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X