फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Hanging electric wire took away three lives, MP Hanuman Beniwal demanded 15 lakh compensation

Nagaur News: लटकते बिजली के तार ने छीनी तीन जिंदगियां, सांसद हनुमान बेनीवाल ने की 15 लाख मुआवजे की मांग

Sun, 23 Mar 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

खींवसर उपखंड के कड़लू गांव में हुए एक हादसे में सड़क पर लटकते बिजली के तार से टकराकर मोटर साइकिल सवार एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति कटवाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Nagaur News: Hanging electric wire took away three lives, MP Hanuman Beniwal demanded 15 lakh compensation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खींवसर उपखंड के कड़लू गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में सड़क पर बिजली के टूटे तार की चपेट आने से 3 लोगों की मौत हो गई। बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही ने निर्दोष लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार मुंदियाड गांव में हुए हादसे में पीथाराम, कालूराम और जेठाराम की इस हादसे में मौत हुई है। ये तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में टूटा हुआ बिजली का तार बाइक को छू गया, जिससे बाइक में तेज करंट दौड़ गया। करंट इतना तेज था कि बाइक सहित तीनों युवक झुलस गए।

विज्ञापन


भावंडा एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे नागौर के मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी व जेठाराम देवासी एक बाइक पर सवार होकर मुंदियाड़ से कड़लू जा रहे थे। रास्ते में 11 हजार केवी बिजली का तार टूटा हुआ था, उसके संपर्क में आते ही तीनों झुलस गए। टूटे हुए तार में करंट दौड़ रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।  ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है और तीनों के शव घटनास्थल पर ही रखकर प्रशासन को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: शॉर्ट सर्किट से बल्ड बैंक में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई है। क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इधर राजस्थान सरकार से नाराजगी जताते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने और घटना के लिए जिम्मेदार मुंडवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग भी की है। वहीं पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने भी हादसे पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed