{"_id":"6a7818d9a3d4524428048887","slug":"ravindra-singh-bhatis-major-statement-regarding-the-student-union-elections-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4592771-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नई पीढ़ी के नेताओं का रास्ता बंद कर रही सरकार': विधायक भाटी बोले, छात्रसंघ चुनाव कराने की भी मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नई पीढ़ी के नेताओं का रास्ता बंद कर रही सरकार': विधायक भाटी बोले, छात्रसंघ चुनाव कराने की भी मांग उठाई
Sun, 09 Aug 2026 02:10 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:10 PM IST
सार
जोधपुर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ट्री प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लाने और इसे मां अमृता देवी के नाम पर करने की मांग की। भंवरी देवी हत्याकांड में न्याय, छात्रसंघ चुनाव, ओबीसी प्रतिनिधित्व, यूसीसी पर संवाद और जनता के साथ रहने की बात कही।
जोधपुर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ट्री प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लाने और इसे मां अमृता देवी के नाम पर करने की मांग की। भंवरी देवी हत्याकांड में न्याय, छात्रसंघ चुनाव, ओबीसी प्रतिनिधित्व, यूसीसी पर संवाद और जनता के साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह भाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की और पत्रकारों से बातचीत में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट, भंवरी देवी हत्याकांड, ओबीसी आरक्षण, यूसीसी, छात्रसंघ चुनाव और निकाय चुनाव समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर भाटी ने कहा कि बीकानेर में 36 कौम, विशेषकर बिश्नोई समाज के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने विधानसभा में जल्द कानून लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद कानून नहीं बना। उन्होंने कहा कि इस दौरान लाखों पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने सरकार से जल्द ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इसका नाम 'मां अमृता देवी ट्री प्रोटेक्शन एक्ट' रखा जाए, ताकि उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखें।
विज्ञापन
लोहावट के भंवरी देवी हत्याकांड पर भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में इस तरह की घटनाएं पहले नहीं होती थीं। उन्होंने कहा कि आज 60 से अधिक लोग न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यदि ग्रामीणों को न्याय के लिए भूख हड़ताल करनी पड़े, तो इससे बुरे दिन नहीं हो सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे पश्चिमी राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय की इस लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: बारिश के बीच जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, जेपी नड्डा बोले- राष्ट्रगीत का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त
राजनीतिक भविष्य पर पूछे गए सवाल पर भाटी ने कहा कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। उन्होंने कहा कि मैं जनता के साथ हूं। जब दोनों पार्टियों ने मेरा साथ नहीं दिया, तब जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया। आगे भी जनता जो आदेश देगी, उसी के अनुसार काम करूंगा।
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल ओबीसी की चर्चा करने से काम नहीं चलेगा। कई ओबीसी समुदाय ऐसे हैं, जिनका विधानसभा और स्थानीय निकायों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने सरकार और विपक्ष से मिलकर इन समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कदम उठाने की अपील की। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ हैं और जनता का जो निर्णय होगा, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पर भाटी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। किसी की आवाज को लाठी के बल पर दबाना उचित नहीं है। सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए और उस पर विचार करने के बाद निर्णय लेना चाहिए, लेकिन विरोध और आंदोलन करने के अधिकार को नहीं छीना जाना चाहिए।
छात्रसंघ चुनाव पर उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने चुनाव की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया, उनकी आवाज भी दबाई गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लाठी के दम पर आवाज दबाने का प्रयास जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाटी ने राज्य सरकार से छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग करते हुए कहा कि छात्र राजनीति ही भविष्य के नेताओं को तैयार करती है। यदि चुनाव नहीं होंगे तो नई पीढ़ी के राजनीति में आने का रास्ता बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह छात्र नेताओं के साथ हैं और इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूती से उठाएंगे।