सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: Posing as police, scammers used ‘digital arrest’ threat to dupe retired doctor of 34 lakh, 4 arrested

Nagaur News: फर्जी पुलिस बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, रिटायर्ड डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर नागौर में बड़ी ठगी सामने आई है, जहां ठगों ने एक रिटायर्ड डॉक्टर से 34 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nagaur: Posing as police, scammers used ‘digital arrest’ threat to dupe retired doctor of 34 lakh, 4 arrested
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में साइबर अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर शातिर ठगों ने 34 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डॉक्टर को ह्यूमन ट्रैपिकिंग और महिलाओं के साथ अश्लीलता जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी। वीडियो कॉल पर नकली गिरफ्तारी का नाटक रचकर डॉक्टर को इतना डरा दिया गया कि उन्होंने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर एक ही दिन में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी।

Trending Videos


ठगी के लिए आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीका अपनाया। आरएन रिक्वायरमेंट नाम की फर्जी फर्म के जरिए बैंक खाता खुलवाया गया और उसी खाते में पूरी रकम मंगवाई गई। रकम ट्रांसफर होते ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tonk News: नमाज से पहले मस्जिद में वारदात, एक व्यक्ति को आग लगाकर घायल किया, हालत नाजुक, आरोपी फरार

मामले की शिकायत मिलते ही नागौर साइबर थाना सक्रिय हुआ। उपअधीक्षक धर्म पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दिल्ली के बृजपुरी, करावल नगर और दयालपुर क्षेत्रों में लगातार 15 दिन तक रैकी और निगरानी की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आखिरकार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान, विवेक कुमार, सलमान और योगेन्द्र शामिल हैं, जो दिल्ली के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग बैंक खाते खुलवाकर साइबर गैंग को उपलब्ध करवाते थे और कमीशन के बदले खातों का दुरुपयोग करवाते थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5.54 लाख रुपये की राशि होल्ड करवा दी है, जबकि शेष रकम की रिकवरी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक रोशनलाल मीणा ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकी से घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। यह कार्रवाई साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed