{"_id":"686504f5648614f18502bf35","slug":"nagaur-news-assistant-city-planner-arrested-red-handed-taking-bribe-of-four-lakhs-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: सहायक नगर नियोजक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, तकनीकी रिपोर्ट बनाने की एवज में मांगे थे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: सहायक नगर नियोजक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, तकनीकी रिपोर्ट बनाने की एवज में मांगे थे पांच लाख
Wed, 02 Jul 2025 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:37 PM IST
सार
आरोपी ने एक परिवादी से उसके भतीजे के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज की तकनीकी रिपोर्ट सकारात्मक बनाने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन और योजना के तहत ACB ने आरोपी को 20 हजार असली और 3.80 लाख डमी नोटों समेत कुल चार लाख रुपये लेते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) नागौर इकाई ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। ACB ने नगर परिषद, नागौर में कार्यरत सहायक नगर नियोजक (ए.टी.पी.) कौशल कुमावत को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई के संबंध में ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि ACB चौकी नागौर को एक परिवादी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके भतीजे के नाम से रजिस्टर्ड वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज में तकनीकी रिपोर्ट सकारात्मक बनाने के बदले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 10 घंटे की सर्जरी करके जोड़ा बच्ची का कटा हुआ हाथ, साढ़े चार घंटे में तय किया 400 किमी का सफर
विज्ञापन
शिकायत के सत्यापन के बाद एक जुलाई 2025 को रिश्वत मांग की पुष्टि की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी ने चार लाख रुपये रिश्वत लेना तय किया। इसके बाद आज 2 जुलाई को ACB ने डीआईजी कालूराम रावत के सुपरविजन तथा एएसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी कौशल कुमावत को चार लाख रुपये (जिसमें 20 हजार रुपये असली और 3.80 लाख रुपये डमी मुद्रा थी) लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।