फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Ex-Navy Personnel Starts Drug Factory After Retirement, 389g MDMA, Pistol and Cash Seized

Nagaur News: नौसेना से रिटायरमेंट के बाद शुरू किया नशे का कारखाना, 389 ग्राम MDMA के साथ पिस्टल और नकदी बरामद

Tue, 11 Aug 2026 09:42 AM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

नागौर पुलिस ने रिहायशी मकान में चल रही अवैध MDMA फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से 389.15 ग्राम MDMA, पिस्टल, कारतूस और 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले में रिटायर्ड नौसैनिक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Nagaur News: Ex-Navy Personnel Starts Drug Factory After Retirement, 389g MDMA, Pistol and Cash Seized
भारी मात्रा में नशे और हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीप कॉलोनी में रिहायशी मकान में चल रही अवैध MDMA बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 389.15 ग्राम अवैध MDMA, पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन खाली खोल और 1,80,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीप कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध रूप से MDMA तैयार करने और उसकी सप्लाई का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महावीर पुत्र हनुमान (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 389.15 ग्राम MDMA के अलावा एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन खाली खोल और 1,80,500 रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन


25 लीटर केमिकल समेत 22 तरह की सामग्री जब्त
पुलिस को मौके से MDMA तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला करीब 25 लीटर केमिकल भी मिला। इसके अलावा 100 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल, अधबनी MDMA वाली कांच की ट्रे, खाली प्लेटें, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, प्लास्टिक की थैलियां और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से कुल 22 तरह की सामग्री जब्त की गई है। बरामद सामान से बड़ी मात्रा में MDMA तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजमेर में 'खतरनाक आशिकी': बाइक के टैंक पर उल्टा बैठकर युवती ने गले लगाया, पुलिस ने युवक को दबोचा; बाइक जब्त

रिटायरमेंट के बाद शुरू की नशे की फैक्टरी
जिला पुलिस अधीक्षक आसाराम चिढ़ाईन के अनुसार आरोपी पहले से नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ था। पुलिस का दावा है कि भारतीय नौसेना से रिटायरमेंट के बाद आरोपी ने MDMA बनाने की अवैध फैक्ट्री शुरू की थी। आरोपी करीब तीन महीने पहले नौसेना से रिटायर हुआ था। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में करीब 5 किलो MDMA तैयार करने की तैयारी की जा रही थी। अब आरोपी से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार से जुड़े सप्लाई नेटवर्क और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बाल अपचारी भी पकड़ा
एक अन्य कार्रवाई में नागौर पुलिस ने मुंडवा चौराहा स्थित स्वास्तिक गैराज के पास एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया। उसके कब्जे से 261 ग्राम MDMA बरामद की गई। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


सात महीने में 10.74 करोड़ रुपये का नशा जब्त
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 तक NDPS एक्ट के तहत नागौर जिले में 162 मामले दर्ज कर 279 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान करीब 10.74 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस अब MDMA की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तैयार MDMA की सप्लाई कहां और किन लोगों को की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed