सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   RBSE 12th Result: Deepika Rakawat from Didwana Tops Science Stream, Creates History with 99.80% Marks

RBSE 12th Result: डीडवाना की दीपिका राकावत विज्ञान संकाय में आईं अव्वल, 99.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result 2026: डीडवाना की दीपिका राकावत ने RBSE 12वीं परिणाम 2026 के तहत विज्ञान संकाय में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में अव्वल विद्यार्थियों की सूची में शामिल हो गईं। उनकी सफलता से क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। दीपिका डॉक्टर बनना चाहती हैं।

RBSE 12th Result: Deepika Rakawat from Didwana Tops Science Stream, Creates History with 99.80% Marks
डीडवाना की दीपिका राकावत ने किया कमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होते ही डीडवाना शहर में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय ओरनेट स्कूल की छात्रा दीपिका राकावत ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर अव्वल आईं। रामस्वरूप राकावत की पुत्री दीपिका की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दीपिका को फोन कर बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने इसे राजस्थान के लिए गर्व की बात बताया। इसके साथ ही क्षेत्र के सांसद, जिला कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दीपिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
 
घर और शहर में जश्न का माहौल
परिणाम सामने आते ही दीपिका के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी उनके निवास पहुंचे और साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मिठाइयां बांटी गईं और पूरे डीडवाना शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी की गई और पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा गया।
 
मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय
दीपिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि वह रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और परिवार व शिक्षकों का सहयोग उनकी सफलता की कुंजी रहा।

पढ़ें- RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक
 
डॉक्टर बनने का सपना, परिवार में गर्व का माहौल
दीपिका ने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं और आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखेंगी। उनके पिता रामस्वरूप ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरे परिवार और गांव को उन पर गर्व है।
 
शिक्षकों ने बताया मेहनती और प्रेरणादायक छात्रा
शिक्षक रमेश शर्मा ने दीपिका को एक मेहनती छात्रा बताते हुए कहा कि वह कक्षा में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती थीं। उनकी यह सफलता न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed