फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New Year 2024 Bollywood stars and cricketers reached Jaisalmer to celebrate the New Year

New Year 2024: नए साल का जश्न मनाने जैसलमेर पहुंचे बॉलीवुड सितारे सहित क्रिकेटर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 31 Dec 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

New Year 2024: जैसलमेर में नए साल का जश्न मनाने के लिए रविवार को हजारों सैलानी पहुंचे हैं। बॉलीवुड सितारे सहित क्रिकेटर भी नए साल का जश्न मनाने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Bollywood stars and cricketers reached Jaisalmer to celebrate the New Year
क्रिकेटर गौतम गंभीर और विक्की कौशल व कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की हॉट जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी रविवार को मुंबई की फ्लाइट से जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर एयरपोर्ट से वे सीधे होटल सूर्यगढ़ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल सूर्यगढ़ में रविवार शाम को होने वाली 31st ईव की पार्टी को जॉइन करेंगे। गौरतलब है कि बॉलीवुड के सुपर सिंगर अरिजीत सिंह और क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर भी इन दिनों जैसलमेर में हैं। वे भी होटल सूर्यगढ़ में ही रुके हैं। वे दोनों भी आज आयोजित होने वाली पार्टी इंजॉय करेंगे।
विज्ञापन


वन एंपायर बैंड व डीजे निशा करेंगी परफॉर्म
जैसलमेर के सितारा होटल सूर्यगढ़ में आज 31st ईव की पार्टी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन हाउस होने जा रही इस पार्टी में होटल में रुकने वाले गेस्ट ही इस पार्टी को जॉइन कर सकेंगे। होटल में लेक साइड होने जा रही पार्टी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इस पार्टी में मशहूर वन एंपायर बैंड और डीजे निशा परफॉर्म करेंगे। पार्टी के लिए हैवी साउंड सिस्टम को लगाया है। लेक साइड बड़ा सा स्टेज बनाकर एचडी लाइट आदि लगाई गई है। बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी के साथ वीवीआईपी गेस्ट को लेकर होटल वालों ने पार्टी को इन हाउस रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर किए कड़े इंतजाम
जैसलमेर-सम रोड पर बनी होटल सूर्यगढ़ में आज होने जा रही पार्टी में कटरीना कैफ, विक्की कौशल, गौतम गंभीर और अरिजीत सिंह के शामिल होने पर होटल वालों ने होटल की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। आज होने जा रही पार्टी में बाहर से किसी को भी होटल में जाने की इजाजत नहीं है। आज केवल होटल में रुके गेस्ट ही इस पार्टी में शामिल हो सकेंगे। मुख्य गेट से लेकर आगे तक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। आज शाम को यादगार बनाने के लिए और गेस्ट की प्राइवेसी को लेकर पार्टी को गोपनीय रखा गया है और किसी को भी पार्टी स्थल की तरफ जाने से मना किया गया है।


कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी से आई चर्चा में
जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में इस साल फरवरी में आयोजित हुई बॉलीवुड सितारे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी से ये होटल काफी चर्चा में आया। बॉलीवुड जोड़ी की शादी में कई फिल्मी सितारों समेत ईशा अंबानी भी शामिल हुई थीं। इस होटल में बॉलीवुड फिल्म हाउस फुल-4 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की भी शूटिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed