फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Family Protests Outside Mortuary After Suspected Murder of Elderly Couple, Demands Job and Compensati

Udaipur: बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हत्या से गुस्साए परिजन, नौकरी-मुआवजे की मांग पर मोर्चरी के बाहर धरना दिया

Sat, 15 Aug 2026 10:43 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:43 PM IST
सार

पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पोते को संविदा पर नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना दे दिया। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद सहमति बनी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

विज्ञापन
Udaipur: Family Protests Outside Mortuary After Suspected Murder of Elderly Couple, Demands Job and Compensati
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव बक्से में मिलने के मामले में शनिवार को एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। परिजन मृतक दंपति के पोते को संविदा पर नौकरी, आर्थिक मुआवजा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि मांगें पूरी होने तक शव नहीं उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


धरने की सूचना पर एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी छगन राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश की। करीब तीन घंटे बाद मांगों को लेकर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से मृतक दंपति के पोते को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत 10 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने और पुलिस की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया। प्रशासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा नेता रविन्द्र श्रीमाली, विजय विप्लवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो दिन से लापता था बुजुर्ग दंपति
पुनावली गांव निवासी लहरीलाल पालीवाल (65) और उनकी पत्नी राधा देवी (62) 12 अगस्त की सुबह से लापता थे। पड़ोसी रमेश पालीवाल के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे तक दोनों को घर में देखा गया था। इसके बाद देर रात उनके साथ वारदात होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह दूध लेने पहुंचे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि दंपति खेत पर गए होंगे। दोपहर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके बेटे को सूचना दी गई और पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की, लेकिन दंपति का कोई पता नहीं चला। करीब दो दिन तक तलाश के बाद घर में रखे एक बक्से से तेज बदबू आने लगी। बक्से के ऊपर बिस्तर रखा हुआ था। बिस्तर हटाने पर बदबू और तेज हो गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बक्सा खोला गया तो अंदर दोनों के शव बड़ी पॉलीथिन में पैक मिले। पॉलीथिन को टेप से लपेटा गया था।


ये भी पढ़ें: Dausa: तीन घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा शव, थाना सीमा के चक्कर में पुलिस करती रही बहस, इंसानियत ने दम तोड़ा

शुरुआती जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट गहरा घाव दिखाई नहीं दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सायरा थाना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि मंगलवार देर रात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति की हत्या की और शवों को पॉलीथिन में पैक कर बक्से में छिपा दिया। आरोपियों ने बक्से के ऊपर बिस्तर रख दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब हत्या के कारण, घटनाक्रम और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed