Pali News: तालाब किनारे मिला 12 साल के मासूम का शव, हाथ-पैर बंधे थे; गला रेतकर हत्या से सनसनी
पाली में 12 वर्षीय मासूम आरिफ की बेरहमी से हत्या कर शव तालाब के पास फेंकने की घटना से सनसनी फैल गई। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला काटा गया था। पुलिस तांत्रिक क्रिया समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के सोजत क्षेत्र के रामसनी सादवान गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे का नाम आरिफ बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव से दूर तालाब के पास बच्चे का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, मासूम के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। घटनास्थल की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोजत सीओ रतनाराम देवासी और शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें- NEET 2026 UG Paper Leak: पेपर लीक केस में छापेमारी तेज, पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी; राजस्थान भी पहुंची टीम
जिलेभर में नाकेबंदी
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी तांत्रिक क्रिया के चलते की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।