फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Pakistani Gangster Using Social Media to Infiltrate Phones, Turning Youths Into Pawns

सीमा पर साजिश: पाकिस्तानी गैंगस्टर फंसा रहा राजस्थान के युवाओं को; तीन गिरफ्तार,कई से पूछताछ जारी

Fri, 15 May 2026 05:38 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 05:38 PM IST
सार

 पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी अब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने की कोशिश कर रहा है। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से तीन गिरफ्तारियां इस मामले में हुईं हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Pakistani Gangster Using Social Media to Infiltrate Phones, Turning Youths Into Pawns
पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी अब सीमा पार से भारत के युवाओं के मोबाइल में घुसपैठ कर रहा है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए तेजी से अमीर बनने का लालच देकर युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा है। भट्टी अपने नेटवर्क में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के जिलों के युवाओं को टारगेट कर रहा है। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये भट्टी के संपर्क में थे। 

विज्ञापन



युवाओं को बनाया जा रहा ‘स्लीपर सेल’ का हिस्सा
 एसपी हरिशंकर ने बताया कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन, विदेशी पिस्टल, आरडीएक्स और अन्य हथियार भारत भेज रहा है। इसके साथ ही वह ऐसे युवाओं को टारगेट कर रहा है, जो शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं। उसकी तरफ से इसके लिए एक खास रणनीति बनाई गई है। वो सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती और संपर्क बढ़ाता है। फिर धीरे-धीरे उन्हें नेटवर्क का हिस्सा बनाता है।  दो दिन पहले राजस्थान में एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने बड़े स्तर पर छापेमारी की, जिसमें श्रीगंगानगर से 10 युवकों को डिटेन किया गया।
विज्ञापन


एसपी हरिशंकर  के अनुसार डिटेन किए गए युवकों से संयुक्त पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शहजाद भट्टी को फॉलो कर रहे थे तथा उसकी पोस्ट लाइक और शेयर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान बना सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा रणक्षेत्र, 700 करोड़ की MD ड्रग पकड़कर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क


अब तक हुईं तीन गिरफ्तारियां

  • 26 मार्च को श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के केरा चक निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार किया गया।
  • 6 अप्रैल को हनुमानगढ़ जंक्शन की सुरेशिया कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ धोलू को गिरफ्तार किया गया।
  • 25 मार्च को हनुमानगढ़ के किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू हुआ गिरफ्तार


खास बात ये है कि ये  सोशल मीडिया पर भट्टी से संपर्क थे। हथियारों की तस्वीरें शेयर करने का आरोप भी इन पर है। एक युवा के मोबाइल से शहजाद भट्टी का व्हाट्सएप नंबर और चैट मिली। वहीं इसमें से सुनील पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है। इस पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि  इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वो गांव में लोगों को धमकियां भी दे रहा था।



अम्बाला से हनुमानगढ़ तक आरडीएक्स साजिश
13 मार्च को अम्बाला एसटीएफ ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो किलो आरडीएक्स बरामद किया था। इनमें से एक आरोपी जंगवीर सिंह का सीधा लिंक शहजाद भट्टी से बताया गया। जांच में सामने आया कि आरडीएक्स के जरिए हनुमानगढ़ में विस्फोट की साजिश रची जा रही थी। इसके अलावा बंबीहा गैंग के दो सदस्यों के पास से 11 पिस्तौल और 22 मैगजीन भी बरामद की गई थीं, जिन्हें भट्टी के सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
एटीएस की छापेमारी के बाद पूरे इलाके में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि शहजाद भट्टी का नेटवर्क सिर्फ ड्रग्स और हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को आतंकी गतिविधियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed