फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Civic Polls: 78 vs 57 in Jaipur, 15 Independents in Focus; Kota, Suket Also Vote Today

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में 78 बनाम 57 का मुकाबला, 15 निर्दलीय पर नजर; कोटा-सुकेत में भी फैसला आज

Fri, 25 Sep 2026 07:47 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 25 Sep 2026 07:47 AM IST
सार

राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। जयपुर में 78 भाजपा, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय पार्षद हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: 78 vs 57 in Jaipur, 15 Independents in Focus; Kota, Suket Also Vote Today
जयपुर-जोधपुर-कोटा के मेयर चुनाव आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर पद के साथ कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। चारों निकायों में कुछ वार्डों के पुनर्मतदान के चलते 21 सितंबर को प्रमुख पदों का चुनाव टाल दिया गया था। अब पुनर्मतदान पूरा होने के बाद शुक्रवार को इन पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

विज्ञापन

जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और शुक्रवार को ही परिणाम घोषित किया जाएगा। 150 निर्वाचित पार्षद महापौर का चुनाव करेंगे। भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को मैदान में उतारा है। नाम वापसी के बाद दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन

जयपुर में 76 वोट का बहुमत, भाजपा के पास 78 पार्षद

जयपुर में महापौर बनने के लिए 76 वोट जरूरी हैं। भाजपा के 78 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा संख्या बल के हिसाब से बहुमत से दो वोट आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को अपने 57 पार्षदों के अलावा 19 और वोटों की जरूरत होगी। यदि कांग्रेस को सभी 15 निर्दलीयों का समर्थन भी मिल जाए तो उसका आंकड़ा 72 तक पहुंचेगा, जो बहुमत से चार कम है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अतिरिक्त समर्थन जुटाने की चुनौती है।
चुनाव गुप्त मतदान से होगा। इसलिए दोनों दलों के घोषित संख्या बल के बावजूद वास्तविक वोटिंग के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना पर नजर रहेगी। भाजपा के लिए अपने सभी 78 पार्षदों को साथ रखना अहम होगा, जबकि कांग्रेस की निगाह निर्दलीयों के साथ भाजपा खेमे के संभावित असंतुष्ट पार्षदों पर रहेगी।

यह भी पढे- बालोतरा: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद हनीट्रैप की मास्टरमाइंड फरार, गुड़ामालानी थाने में हड़कंप, पुलिस दे रही दबिश

कोटा में भाजपा के पास बहुमत से 8 वोट अधिक

कोटा नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन के बीच मुकाबला है। 100 सदस्यीय निगम में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 51 वोट चाहिए।
दो निर्दलीय पार्षद भाजपा को समर्थन दे चुके हैं, जिससे उसका समर्थन 59 तक पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस को बहुमत के लिए 12 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना होगी।

सुकेत में चार निर्दलीयों पर नजर

कोटा जिले की 25 वार्ड वाली सुकेत नगरपालिका में पहली बार अध्यक्ष का चुनाव होगा। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 13 वोट चाहिए। भाजपा ने जितेंद्र चोपड़ा और कांग्रेस ने उमरदीन खान को प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों ने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की है।

चार निर्दलीय पार्षदों की भूमिका यहां निर्णायक हो सकती है। निर्दलीयों के समर्थन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही साफ होगी। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर चुनाव के बाद 26 सितंबर को डिप्टी मेयर के लिए मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed