{"_id":"699d9f44ce65f395f70e72f0","slug":"rajasthan-fake-milk-racket-busted-in-bansur-700-liters-of-synthetic-milk-destroyed-collection-center-sealed-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बानसूर में नकली दूध का भंडाफोड़, 700 लीटर सिंथेटिक दूध किया नष्ट; कलेक्शन सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बानसूर में नकली दूध का भंडाफोड़, 700 लीटर सिंथेटिक दूध किया नष्ट; कलेक्शन सेंटर सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बानसूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Bansur News: बानसूर के ग्राम बाबरिया में छापे के दौरान 700 लीटर मिलावटी व सिंथेटिक दूध नष्ट किया गया। रिफाइंड तेल, लैक्टोज पाउडर व इमल्सीफायर से दूध तैयार किया जा रहा था। नमूने जांच को भेजे गए हैं और रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।
बानसूर में मिलावटखोरों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बानसूर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक और मिलावटी दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। ग्राम बाबरिया (हरसोरा) स्थित एक दूध कलेक्शन सेंटर पर छापामारी कर टीम ने करीब 700 लीटर मिलावटी व मिश्रित दूध नष्ट करवाया।
Trending Videos
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देश, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और चिकित्सा विभाग की निगरानी में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि एक कलेक्शन सेंटर, जो एक नामी ब्रांड की डेयरी से कोड संख्या 724 लेकर संचालित हो रहा है, उसकी आड़ में सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान घर के एक कमरे में संचालित डेयरी में चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। वहां दूध में रिफाइंड तेल, लैक्टोज पाउडर और इमल्सीफायर मिलाकर उसे तैयार किया जा रहा था। मौके से चार बड़ी मिक्सी, न्यूट्रिलाइट ब्रांड रिफाइंड तेल के भरे व खाली पीपे, 25 किलो लैक्टोज पाउडर का कट्टा, आधा टिन इमल्सीफायर, दो गैस चूल्हे, 200 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध, दो बीएमसी में लगभग 500 लीटर मिश्रित दूध तथा क्रीम निकालने की मशीन बरामद की गई।
सेंटर संचालक जगराम यादव ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2008 से दूध कलेक्शन का कार्य कर रहा है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से डेयरी सुपरवाइजर को संबंधित सेंटर का कोड नंबर 724 बंद करने के निर्देश दिए।
पढ़ें- Rajasthan News: देर रात 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर समेत चार रेंज में बड़ा फेरबदल
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दूध के दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही मिलावटी दूध, रिफाइंड तेल, लैक्टोज पाउडर और इमल्सीफायर को नष्ट करवा दिया।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ट्रेनी एफएसओ प्रियांशी यादव, मनीषा, अंकित घोसल्या, अजय यादव, भोजराज, नीरज, दीक्षा और राजसिंह शामिल रहे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन