{"_id":"5c1ddd90bdec2256cc1bd9ca","slug":"rajasthan-government-is-active-33000-ton-urea-will-reach-within-24-hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार हुई सक्रिय, अगले चौबीस घंटे में पहुंचेगा 33000 टन यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार हुई सक्रिय, अगले चौबीस घंटे में पहुंचेगा 33000 टन यूरिया
भाषा
Published by: अभिलाषा पाठक
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
ASHOK GEHLOT MODI
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजस्थान की नयी सरकार किसानों को यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है और अगले 24 घंटे में 33000 टन यूरिया राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से 60000 टन यूरिया अतिरिक्त मांगा है ताकि किसानों को इसकी कोई कमी न हो।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल ही अधिकारियों को यूरिया व अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। ये निर्देश उन समाचारों के बीच दिए गए कि राज्य के अनेक इलाकों, विशेष रूप से हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में यूरिया की कमी के कारण किसान परेशान हैं।
कुमार ने इस बारे में पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों तथा यूरिया आपूर्ति कम्पनियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी किसानों की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कम्पनियों को निर्देश दिये कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ यूरिया की आपूर्ति करें ताकि किसान समय रहते कृषि कार्यो में उपयोग कर सके।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में होने वाली 33000 टन यूरिया की आपूर्ति अलवर, चन्देरिया, जयपुर, जोधपुर, हिण्डौन, लालगढ़ व सूरतगढ़ में की जाएगी तथा अत्यधिक मांग वाले इलाकों में प्राथमिकता के साथ यूरिया आपूर्ति की जा रही है।
प्रमुख शासन सचिव (कृषि) अभय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि किसानों को शीघ्रता से यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। अगले 24 घंटे के भीतर राज्य के विभिन्न हिस्सों में 33000 टन यूरिया की 11 रैक पहुंच जायेंगी तथा हफ्ते भर में एक लाख टन से अधिक की 34 रैक भी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल ही अधिकारियों को यूरिया व अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। ये निर्देश उन समाचारों के बीच दिए गए कि राज्य के अनेक इलाकों, विशेष रूप से हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में यूरिया की कमी के कारण किसान परेशान हैं।
Trending Videos
कुमार ने इस बारे में पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों तथा यूरिया आपूर्ति कम्पनियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी किसानों की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कम्पनियों को निर्देश दिये कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ यूरिया की आपूर्ति करें ताकि किसान समय रहते कृषि कार्यो में उपयोग कर सके।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में होने वाली 33000 टन यूरिया की आपूर्ति अलवर, चन्देरिया, जयपुर, जोधपुर, हिण्डौन, लालगढ़ व सूरतगढ़ में की जाएगी तथा अत्यधिक मांग वाले इलाकों में प्राथमिकता के साथ यूरिया आपूर्ति की जा रही है।
कुमार ने कहा कि राज्य में यूरिया की अधिक मांग देखते हुये केंद्र सरकार से 60000 टन यूरिया के अतिरिक्त आवंटन के लिये भी आग्रह किया गया है। इसी तरह श्रीराम और चम्बल उर्वरक कम्पनियों को निर्देश दिये कि यूरिया की आपूर्ति सतत् बनाये रखने के लिए सड़क मार्ग से भी आपूर्ति करें।