{"_id":"69eca07aeb96ed77340bfd50","slug":"rajasthan-news-royal-groom-goes-viral-wearing-100-foot-garland-of-500-notes-climbs-roof-to-manage-it-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 500 के नोट की 100 फीट लंबी माला पहनकर सोशल मीडिया पर छाया ‘शाही’ दूल्हा, संभालने के लिए छत पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 500 के नोट की 100 फीट लंबी माला पहनकर सोशल मीडिया पर छाया ‘शाही’ दूल्हा, संभालने के लिए छत पर चढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी में नोटों की माला पहनाने का रिवाज आम बात है लेकिन मेवात इलाके के बामनवाड़ी गांव में दूल्हे ने 500 के नोटों की इतनी लंबी माला पहनी कि उसे संभालने के लिए दूल्हे को मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा होना पड़ा।
100 फीट लंबी नोटों की माला पहनकर छत पर चढ़ा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के डीग जिले से एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा 500-500 के नोटों की करीब 100 फीट लंबी माला पहने नजर आ रहा है। माला इतनी लंबी और भारी थी कि उसे संभालने के लिए दूल्हे को मकान की छत पर खड़ा होना पड़ा। इस नजारे ने हर किसी को हैरान कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
Trending Videos
छत से जमीन तक लटकी माला
वायरल वीडियो में दूल्हा मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा दिखाई देता है, जबकि नोटों की माला नीचे जमीन तक लटक रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक माला की लंबाई करीब 100 फीट थी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: पसंद नहीं आया होने वाला दूल्हा, मंगेतर ने कराई युवक की हत्या; शादी से पहले ही खत्म कर दिया रिश्ता
परंपरा से जुड़ा ‘टशन’
जानकारी के अनुसार जुरहरा थाना क्षेत्र के बमनवाड़ी गांव में 19 अप्रैल को आयोजित शादी समारोह में रुकनुद्दीन मेव और उनके भतीजे अंसार मेव ने यह माला पहनी थी। ग्राम सरपंच अब्दुल मजीद के अनुसार मेवात क्षेत्र में शादियों के दौरान इस तरह की माला पहनना रसूख और शान दिखाने की परंपरा का हिस्सा माना जाता है।
कीमत को लेकर अटकलें
सोशल मीडिया पर इस माला की कीमत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि नोटों की सही गिनती और कुल कीमत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, जिससे इसकी वास्तविक कीमत को लेकर रहस्य बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जहां एक ओर लोग इस शादी को शाही बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची और दिखावा करार दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह से बड़ी मात्रा में नकदी का सार्वजनिक प्रदर्शन जांच एजेंसियों का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है।

कमेंट
कमेंट X