फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jyeshthabhishek bathing festival at Shrinathji offering of 125000 mangoes

Rajsamand News: श्रीनाथजी को चढ़ा सवा लाख आम का भोग! ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 28 Jun 2026 08:39 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 08:39 PM IST
सार

राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीनाथजी का अभिषेक किया गया और सवा लाख आम का विशेष भोग अर्पित किया गया।

विज्ञापन
Jyeshthabhishek bathing festival at Shrinathji offering of 125000 mangoes
श्रीनाथज में ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव उमड़े हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव मनाया गया। तिलकायत की आज्ञा से श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा ने प्रभु श्रीनाथजी और लाडले लाल प्रभु का सुगंधित अधिवासित जल से पुरुष सूक्त के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया। इस दौरान देशभर से आए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालुओं ने प्रभु के अलौकिक दर्शन कर उत्सव का आनंद लिया।

विज्ञापन


वैदिक मंत्रों के बीच हुआ ज्येष्ठाभिषेक स्नान
ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव के दौरान वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए प्रभु श्रीनाथजी का विशेष अभिषेक किया गया। सुगंधित अधिवासित जल से पुरुष सूक्त के मंत्रोच्चार के बीच हुए इस अनुष्ठान ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन के लिए कतारों में नजर आए।
विज्ञापन


सवा लाख आम सहित विशेष भोग अर्पित
ज्येष्ठाभिषेक स्नान के बाद परंपरा के अनुसार प्रभु श्रीनाथजी को सवा लाख आम का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही बीज चिरौंजी के लड्डू, अंकुरी, चटक, शक्कर का बूरा तथा विभिन्न ऋतुफल भी अर्पित किए गए। वैष्णव परंपरा में इन भोगों को भक्ति के बीज से लेकर उसके मधुर फल तक की आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्म ऋतु का सबसे प्रमुख शीतोपचार उत्सव
पुष्टिमार्गीय मान्यता के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में प्रभु के सुख और शीतलता के लिए किए जाने वाले शीतोपचारों में ज्येष्ठाभिषेक स्नान महोत्सव का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विशेष विधि से अधिवासित जल तैयार किया जाता है, जिससे प्रभु का दैवी अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन प्रभु की पूजा ब्रज के युवराज के राज्याभिषेक के भाव से भी की जाती है।


यह भी पढ़ें: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्सव के दौरान मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रभु के स्नान का पावन जल तथा सवा लाख आम के भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रशासन और सेवकों ने पूरे आयोजन के दौरान दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed