सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Munna Bhai arrested in Agriculture Supervisor exam reached examination hall with mobile hidden in slipper sole

Sawai Madhopur News: कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, चप्पल के सोल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी चप्पल के सोल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचा और प्रश्न पत्र की फोटो खींची। शक होने पर जांच में उसके पास मोबाइल, पुराना पेपर और ओएमआर शीट बरामद हुई।

Munna Bhai arrested in Agriculture Supervisor exam reached examination hall with mobile hidden in slipper sole
आरोपी मुन्ना भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर रविवार को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मानटाउन थाना पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन पर आयोजित परीक्षा के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

Trending Videos

कड़ी जांच के बीच भी मोबाइल लेकर पहुंचा परीक्षा कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी इतना शातिर निकला कि परीक्षा केंद्र पर चल रही कड़ी जांच के बावजूद चप्पल के सोल में छिपाकर मोबाइल लेकर परीक्षा कक्षा तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। परीक्षा केंद्र तक मोबाइल पहुंचने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी 31 वर्षीय केदार प्रसाद मीना, पुत्र मूलचंद मीना, निवासी रईथा कला, थाना कुण्डेरा को गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में मानटाउन थाना पुलिस ने केंद्र अधीक्षक चंद्रशेखर जोशी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 135/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 की धारा 3 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है।

न्यायालय में पेशी और रिमांड
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 19 अप्रैल 2026 को अपराह्न तीन बजे गिरफ्तार कर अवकाशकालीन न्यायाधीश, न्यायालय जेएम गंगापुर सिटी के समक्ष पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

मोबाइल में मिले प्रश्न पत्र के फोटो
आरोपी ने शातिर तरीके से परीक्षा कक्ष में मोबाइल का उपयोग किया। पुलिस को उसके मोबाइल में प्रश्न पत्र के पृष्ठों के फोटो मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने ये फोटो किसी अन्य परीक्षार्थी को भेजे हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक को बचाते पलटी पिकअप, एक की मौत, सात घायल

चप्पल और कपड़ों में छिपाकर लाया था सामग्री
आरोपी अपने साथ चप्पल के सोल में छिपाकर मोबाइल तथा अंडरगारमेंट्स में छिपाकर 2024 का पुराना कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा का पेपर और ओएमआर शीट लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। वॉशरूम जाने के दौरान अधिक समय लगने पर उस पर शक हुआ। जांच करने पर उसके पास से ये संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed