सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur News: Politics heats up over Kodyai woman murder, Naresh Meena gives 10-day ultimatum

Sawai Madhopur News: कोड्याई महिला हत्याकांड पर राजनीति गरमाई, नरेश मीणा ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कोड्याई गांव में महिला की हत्या के बाद जिले में माहौल गरमा गया है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच नरेश मीणा ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।

Sawai Madhopur News: Politics heats up over Kodyai woman murder, Naresh Meena gives 10-day ultimatum
नरेश मीणा की प्रशासन को चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में सोने-चांदी के जेवरात के लिए अज्ञात लुटेरों द्वारा एक महिला की निर्मम हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि जिले की राजनीति में भी भूचाल ला दिया है। घटना को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने विधानसभा में सरकार को जमकर घेरा। वहीं अब युवा नेता नरेश मीणा ने भी प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।

Trending Videos




नरेश मीणा मंगलवार रात कोड्याई गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुए समझौते के सभी बिंदुओं को 10 दिन के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश मीणा ने कहा कि जिन मुद्दों पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी है, उन्हें तय समय सीमा में लागू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि 10 दिन के भीतर समझौते की सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आगामी 14 फरवरी को वे पुनः कोड्याई पहुंचेंगे और ग्रामीणों से चर्चा कर बड़े आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।

ये भी पढ़ें: Kota News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने जन्मदिन का बहाना बनाकर सूरत बुलाया, नशा देकर दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि कोड्याई के साथ-साथ बामनवास के जाहिरा हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा किया जाए। अन्यथा क्षेत्र में हुई निर्मम हत्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कोड्याई से एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को कोड्याई गांव में अज्ञात लुटेरों ने जेवरात के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर करीब 23 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच आठ बिंदुओं पर समझौता हुआ, जिसमें 10 दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। धरना समाप्त होने के बाद कोड्याई पहुंचे नरेश मीणा ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन को समझौते के पालन को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed