सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Chain snatched from female devotee from Bihar in Khatushyamji gang of women applying tilak accused

Khatushyamji Loot: बिहार की महिला श्रद्धालु से छीनी 3 तोले की चेन, लगा सदमा; तिलक लगाने वाली महिलाओं पर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Khatushyam Mandir Loot: सीकर के खाटूश्याम मंदिर में बिहार से दर्शन करने के लिए आई एक महिला की सोने की तीन तोले की चेन छीन ली गई, जिससे महिला श्रद्धालु सदमे में चली गई। इस हरकत का आरोप तिलक लगाने वाली महिलाओं के ऊपर लगा है।

Sikar News: Chain snatched from female devotee from Bihar in Khatushyamji gang of women applying tilak accused
श्री खाटू श्याम मंदिर में बिहार की महिला श्रद्धालु से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने आई बिहार की महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। मंदिर से बाहर निकलते ही तिलक लगाने वाली महिलाओं के गिरोह ने महिला की सोने की चेन और पर्स छीन लिया। इस घटना के बाद महिला सदमे में चली गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Trending Videos

 
मंदिर से निकलते ही हुई वारदात
बिहार के दरभंगा निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद दोनों कुंड की ओर जा रहे थे। तभी चार से पांच महिलाएं, जो तिलक लगाने का काम करती हैं, उनकी पत्नी के पास आईं। आरोप है कि इन महिलाओं ने झांसा देकर चार तोले की सोने की चेन तोड़ ली और हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गईं। पर्स में तीन हजार से अधिक नकदी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला की बिगड़ी तबीयत, पुलिस में शिकायत
अचानक हुई घटना से विजय की पत्नी घबरा गईं और सदमे में चली गईं। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत सुधरने के बाद पीड़ित पक्ष ने खाटूश्यामजी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद भी मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
 
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
खाटूश्यामजी में दर्शन के दौरान महिलाओं की चेन तोड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जुलाई महीने में एकादशी के दिन तिलक लगाने वाली महिलाओं के गिरोह ने तीन श्रद्धालुओं की सोने की चेन तोड़ ली थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालु दहशत में हैं और मंदिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed