फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A youth from Sikar died in an accident near Atal Tunnel in Himachal Pradesh

Accident: हिमाचल में राजस्थान के युवकों की कार हादसे का शिकार, सीकर के युवक की मौत; तीन गंभीर घायल

Thu, 02 Jul 2026 10:04 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के पास राजस्थान के चार युवकों की कार निर्माणाधीन पुल के लोहे के सरियों में घुस गई। हादसे में सीकर के कैलाश की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर घायल हुए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A youth from Sikar died in an accident near Atal Tunnel in Himachal Pradesh
अटल टनल के पास हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश घूमने गए राजस्थान के चार युवकों की कार अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। निर्माणाधीन पुल के लोहे के सरियों में कार घुसने से सीकर जिले के मंडोता निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर से परिजनों और गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चार दोस्त कार से हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। अटल टनल के बाहर एक मोड़ पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे निर्माणाधीन पुल की ओर जा घुसी और वहां निकले लोहे के सरियों में फंस गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल के ढांचे से निकले लोहे के सरिए कार के अंदर तक घुस गए, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यदि कार सरियों में नहीं फंसती तो वह सीधे नीचे बह रही नदी में गिर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष

हादसे में सीकर जिले के मंडोता निवासी कैलाश (34) पुत्र गोविंदराम की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


वहीं, हादसे में राजेंद्र पुत्र गोविंदराम (मंडोता), सिद्धार्थ सिंह शेखावत (खाटूश्यामजी) और आदित्य पुत्र मंगल सिंह (पलिया कला, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed