सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: Female employee who went to village for govt. work molested, accused in police custody within 24 hours

Sikar : सरकारी काम से गांव में गई महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का प्रयास, 24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी काम से तहसील क्षेत्र के गांव गई एक महिला सरकारी कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Sikar: Female employee who went to village for govt. work molested, accused in police custody within 24 hours
खंडेला पुलिस ने महिला कर्मचारी से मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने की आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

जिले के खंडेला इलाके में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को खंडेला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी की ओर से खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी 30 अगस्त को राजकार्य के लिए तहसील क्षेत्र के गांव में गई हुई थी, उसी समय आरोपी मामराज ने महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला कर्मचारी की ओर से खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद खंडेला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास करने के आरोपी मामराज जाट निवासी बरसिंगपुरा को श्रीमाधोपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed