सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Chain snatching again in Khatushyamji, Mangalsutra worth 2 lakhs of Delhi's female devotee broken

Sikar News: खाटूश्यामजी में फिर चेन स्नैचिंग, दिल्ली की महिला श्रद्धालु का दो लाख का मंगलसूत्र तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दिल्ली निवासी महिला का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। महिला अपने पति के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए आई थी। अब महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Sikar News: Chain snatching again in Khatushyamji, Mangalsutra worth 2 lakhs of Delhi's female devotee broken
खाटूश्याम बाबा के मंदिर में फिर हुई चेन स्नैचिंग
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो महीनों में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं इस गिरोह का शिकार बन चुकी हैं। ताजा मामला दिल्ली निवासी महिला श्रद्धालु का है, जिनका करीब दो लाख रुपये कीमत का मंगलसूत्र मंदिर के मुख्य द्वार पर तोड़ लिया गया।

Trending Videos

 
दर्शन के दौरान मंगलसूत्र गायब
दिल्ली निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी करुणा के साथ खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे मंदिर के मेन गेट से अंदर दाखिल हुए, करुणा का मंगलसूत्र गायब हो गया। घटना का पता चलने पर दोनों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद उन्होंने खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं
खाटू थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध महिलाएं नजर आई हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात भी पहले हुई घटनाओं की तरह संगठित महिला गिरोह द्वारा अंजाम दी गई प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें- RPSC NEWS: कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा का RPSC से इस्तीफा मंजूर, SI भर्ती विवाद के बाद लिया फैसला
 
लगातार वारदातें, पुलिस के हाथ खाली
गौरतलब है कि 6 सितंबर को भी खाटूश्यामजी में दरभंगा की महिला श्रद्धालु को निशाना बनाया गया था। उनकी चार तोला सोने की चेन और पर्स छीना गया था। वहीं, अगस्त के अंत में एकादशी के दिन तीन महिलाओं की चेन एक साथ तोड़ ली गई थी। अब तक की सभी घटनाओं में महिला गिरोह की संलिप्तता सामने आई, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
 
तिलक लगाने के बहाने होती है चोरी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह तिलक लगाने या आशीर्वाद देने के बहाने महिलाओं के पास पहुंचता है और फिर भीड़ का फायदा उठाकर चेन तोड़कर फरार हो जाता है। भीड़भाड़ के कारण पीड़ित महिलाएं तुरंत समझ नहीं पातीं और आरोपी आसानी से भाग निकलते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: हरिद्वार से मौत ने किया पीछा! सड़क हादसे में सात लोग मरे फिर नदी में 7 डूबे;रूह कंपाने वाला सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed