सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   KhatuShyam CM Bhajanlal Sharma reached Khatunagar visited Baba Shyam and prayed for prosperity of people

KhatuShyam: सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे खाटूनगरी, बाबा श्याम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपरिवार बाबा श्याम के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।

KhatuShyam CM Bhajanlal Sharma reached Khatunagar visited Baba Shyam and prayed for prosperity of people
सपरिवार बाबा श्याम के दर्शन करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले की खाटूनगरी श्याम रंग में रंगी नजर आ रही है। फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एकादशी के पर्व पर परिवार सहित खाटूश्याम जी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

Trending Videos


रींगस रोड से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए इस बार भी 14 लाइनें लगाई गई हैं, जिससे वे व्यवस्थित तरीके से बाबा की चौखट तक पहुंच सकें। रींगस से खाटू तक कारपेट बिछाया गया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से चल सकें। हालांकि, खाटू धाम पहुंचने के बाद भक्तों को आठ किलोमीटर का सफर तय करना होगा। श्रद्धालुओं को मुख्य प्रवेश द्वार से चारण मैदान होते हुए बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़ना होगा। चारण मैदान में टीन शेड से कवर किए गए अस्थाई जिगजैग बनाए गए हैं, जहां से भक्त लखदातार मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मेला प्रभारी एवं एसडीएम मोनिका सामोर ने बताया कि इस बार दर्शन के लिए नौ ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। सरकारी प्रोटोकॉल वाले VIP को छोड़कर किसी के लिए VIP दर्शन की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था को गई है।

पहली बार बाबा की मूर्ति से 50 मीटर पहले मेटल डिटेक्टर
इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया गया है। पहली बार मंदिर परिसर की 14 लाइनों में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। रींगस डायवर्जन से लाइन में लगने वाले भक्तों की जांच पहले से ही होती थी, लेकिन अब मंदिर में बाबा की मूर्ति से 50 मीटर पहले सभी लाइनों में भी मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

CCTV और ड्रोन से निगरानी
मेले की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो रींगस से खाटूश्यामजी के मार्ग और खाटू नगरी की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 10 सेक्टर में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 4500 आरएसी जवान भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। बाबा श्याम के लक्खी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है, जिससे भक्त बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed