{"_id":"6a4c8e3c5a8671ce33051cfd","slug":"in-reengas-a-youth-stabbed-a-young-woman-and-her-mother-injuring-them-over-a-discussion-about-marriage-sikar-news-c-1-1-noi1552-4475111-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शादी नहीं की तो चला दिया चाकू, मां-बेटी पर जानलेवा हमला; घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शादी नहीं की तो चला दिया चाकू, मां-बेटी पर जानलेवा हमला; घर में मची चीख-पुकार
Tue, 07 Jul 2026 03:03 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:03 PM IST
सार
सीकर जिले के रींगस कस्बे में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी शादी की जिद लेकर युवती के घर पहुंचा था, लेकिन मना करने पर उसने पहले युवती पर हमला किया और बीच-बचाव करने आई मां के गले पर भी चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
शादी से इनकार पर युवक बना हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के रींगस कस्बे की ढाणी कासी का वाली में रविवार को शादी से इनकार करने पर खूनी वारदात सामने आई। शादी की जिद लेकर युवती के घर पहुंचे एक युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला कर दिया। जब उसकी मां बेटी को बचाने के लिए बीच में आई तो आरोपी ने उसके गले पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शादी की जिद लेकर घर पहुंचा युवक
जानकारी के अनुसार दादिया रामपुरा निवासी महिपाल जाट पिछले कुछ समय से युवती के संपर्क में था और उसके घर भी आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है कि वह लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। रविवार को वह हाथ में चाकू लेकर सीधे युवती के घर पहुंच गया और उससे शादी के लिए हामी भरने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
इनकार करते ही चाकू से कर दिया हमला
परिजनों के अनुसार युवती ने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। युवती के इनकार से आरोपी आगबबूला हो गया और उसने आपा खोते हुए चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग घबरा गए।
विज्ञापन
बेटी को बचाने आई मां पर भी किया हमला
बेटी की जान बचाने के लिए उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। चाकू लगने से महिला के गले पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
चीख-पुकार सुन जुटे लोग, आरोपी मौके से फरार
घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा दबाव बनाकर शादी करने और पुराने परिचय से जुड़ा सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।