सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Devotees Flock to Khatu Shyamji Lakhi Fair, Baba was crowned with a diamond crown

Khatushyam Fair: खाटूश्याम बाबा को पहनाया हीरे का मुकुट, लक्खी मेले में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

खाटू श्यामजी में चल रहे लक्खी मेले के पांचवें दिन बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया गया। बाबा को विदेश से लाए गए सुगंधित फूलों से सजाया गया और रत्न-जड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया। मेले का मुख्य आयोजन 11 मार्च को एकादशी के दिन होगा, जब बाबा श्याम की नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। 8 मार्च से भक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। 

Sikar News: Devotees Flock to Khatu Shyamji Lakhi Fair, Baba was crowned with a diamond crown
बाबा खाटूश्याम का भव्य शृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्यामजी के फाल्गुन लक्खी मेले का आज पांचवां दिन है। आज सुबह से बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बाबा के दर्शन के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। 

Trending Videos


आपको बता दें कि यहां की गई व्यवस्थाओं के चलते भक्त आसानी से कुछ देर में ही बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के स्वागत के लिए मंदिर परिसर क्षेत्र में गुलाब जल और सुगंधित इत्र जल का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरे और रत्न जड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया
आज बहुत मनमोहक तरीके से बाबा श्याम का शृंगार किया गया है। बाबा को विदेशों से लाए गए गुलाबी, हरे और लाल रंग के सुगंधित फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा रत्नजड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया है, जिसके बीचोंबीच मोरपंख डिजाइन का हीरा लगा हुआ है। वहीं आज बाबा को नीलम लगे सोने का हार भी पहनाया गया है। इसके अलावा बाबा श्याम के गर्भ गृह को भी गुलाबी थीम पर सजाया गया है।

8 मार्च से बढ़ेगी भीड़
बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेले का मुख्य आयोजन एकादशी को होगा। इस दिन बाबा श्याम को नगर भ्रमण कराया जाता है। इससे पहले 8 मार्च से भक्तों की संख्या बढ़ने का अनुमान है और लगातार 11 मार्च तक मंदिर में भीड़ रहेगी। ऐसे में अगर भक्तों की संख्या बढ़ती है तो चारण मैदान और लखदातार ग्राउंड से होकर भक्त खाटूश्यामजी मंदिर में पहुंचेंगे। इसमें भक्तों को आठ किलोमीटर चलना पड़ेगा।

कौन हैं बाबा श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की तरफ से युद्ध में शामिल होने जा रहे थे। बर्बरीक के पास तीन ऐसी तीर थे, जो पूरे युद्ध को पलट सकते थे। इसी को लेकर भगवान कृष्ण ने ब्राह्मण का रूप में आए और उनसे शीश दान में मांग लिया। बर्बरीक ने भी बिना संकोच किया भगवान कृष्ण को अपना शीश दान में दे दिया तब भगवान कृष्ण ने प्रसन्न होकर बर्बरीक को कहा कि बर्बरीक तुम कलयुग में श्याम के नाम से पूजे जाओगे, तुम्हें लोग मेरे नाम से पुकारेंगे और तुम हारे हुए भक्तों का सहारा बनोगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed