सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime two Attackers Arrested in Karan Kumawat Case one Suffers Fracture in Escape Attempt

राजस्थान: करण कुमावत पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक का टूटा पैर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

सीकर के खाटूश्यामजी में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनामी दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन सप्ताह से फरार आरोपी जयपुर और अजितगढ़ से पकड़े गए। घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक कराई गई, जहां उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी।

Rajasthan Crime two  Attackers Arrested in Karan Kumawat Case one Suffers Fracture in Escape Attempt
पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीकर स्थित खाटूश्यामजी में 26 मई की रात हुए चर्चित जानलेवा हमले के मामले में सीकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन सप्ताह से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक करवाई, जहां उन्होंने अपने किए पर पछतावा जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।


जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी निवासी करण कुमावत पर 26 मई की रात हमला किया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाहन से भागने में पैर टूटा
थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, जिला विशेष टीम (DST) और साइबर सेल ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ललित उर्फ रूड़ (26) को अजितगढ़ क्षेत्र के सुराणी गांव से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी धीरज जांगिड़ (30) को जयपुर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान ललित ने पुलिस वाहन से भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में कार्यरत था करण
प्रारंभिक जांच में पता चला कि करण कुमावत एक गेस्ट हाउस में कार्यरत था। गेस्ट हाउस में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। शनिवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची और मौका तस्दीक की कार्रवाई कराई। इस दौरान आरोपियों ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाथ जोड़कर कहा कि अपराध करना गलत है और वे अपने कृत्य के लिए लोगों से क्षमा मांगते हैं।

ये भी पढ़ें-  NEET परीक्षा : अजमेर में पेपर बेचने का दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया कथित प्रश्न पत्र, 30000 रुपये भी मांगे

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी हुआ था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed