{"_id":"6a4c98a24dfb27b6260fc21a","slug":"people-who-climbed-the-water-tank-in-neem-ka-thana-demanding-a-sub-health-center-have-come-down-sikar-news-c-1-1-noi1552-4475121-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग पर टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी, चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; जानें कैसे खत्म हुआ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग पर टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी, चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; जानें कैसे खत्म हुआ आंदोलन
Tue, 07 Jul 2026 01:06 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:06 PM IST
सार
सीकर जिले के नीमकाथाना के करणपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर चल रहे तीन दिवसीय आंदोलन ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया, जब पूर्व सरपंच गोपाल सैनी और एसएफआई कार्यकर्ता विक्रम यादव पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिला बड़ा आश्वासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के नीमकाथाना के करणपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को उस समय नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया, जब पूर्व सरपंच गोपाल सैनी और एसएफआई कार्यकर्ता विक्रम यादव डीएसपी कार्यालय के बाहर स्थित ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब सात घंटे तक चले हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद लंबी वार्ता के जरिए आंदोलनकारियों को नीचे उतारा गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
मुख्य सड़क पर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग
ग्रामीणों की मांग है कि करणपुरा में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण मुख्य सड़क पर आवंटित सरकारी भूमि पर कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से मुख्य मार्ग पर जमीन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद चिकित्सा विभाग उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण नृसिंहपुरी की संकरी गली में करवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र मुख्य सड़क पर बनेगा तो क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जबकि संकरी गली में भवन बनने से मरीजों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
आंदोलन तेज करने के लिए टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी
धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहने के बाद आंदोलनकारियों ने संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच गोपाल सैनी और एसएफआई कार्यकर्ता विक्रम यादव डीएसपी कार्यालय के बाहर स्थित ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों के टंकी पर चढ़ते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन
विधायक समेत कई अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुरेश मोदी भी डीएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ पूरे मामले पर चर्चा की। मौके पर एसडीएम राजवीर यादव, डीएसपी सुशील मान, तहसीलदार देवीलाल चौधरी, बीसीएमओ भूपेंद्र सिंह शेखावत, सदर थाना प्रभारी राजेश डूडी, कोतवाली थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आंदोलनकारियों और ग्रामीणों से लगातार वार्ता की।
तीन माह में प्रक्रिया आगे बढ़ाने के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन
करीब सात घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रशासन ने तीन माह के भीतर करणपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के भरोसे के बाद देर शाम दोनों आंदोलनकारी पानी की टंकी से नीचे उतर आए और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। प्रशासन का कहना है कि तय समयसीमा के भीतर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।