सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Rajasthan 47 passengers going to Khatushyamji Lakkhi fair in Sikar narrowly escaped death driver presence

Rajasthan: खाटूश्यामजी लक्खी मेले में जा रहे 47 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, चालक की सूझबूझ की जमकर तारीफ

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर बॉर्डर सरगोठ से कुछ मीटर पहले ही एक बड़ा बस हादसा हो गया। 47 यात्रियों को लेकर खाटूश्याम मेले में जा रही बस के इंजन में आग लग गई। चालक की समझदारी के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Rajasthan 47 passengers going to Khatushyamji Lakkhi fair in Sikar narrowly escaped death driver presence
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी जयपुर से खाटूश्यामजी जा रही एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सीकर जिले के बॉर्डर के पास सरगोठ में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को साइड में रोका, तुरंत सवारियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया और बस में कुल 47 यात्री थे।

Trending Videos


बस ड्राइवर गिरधारी लाल यादव ने कहा कि बस में सवार सभी यात्री खाटूश्यामजी की तरफ जा रहे हैं।सीकर बॉर्डर सरगोठ से कुछ मीटर पहले बस के इंजन में धुआं देखा गया। इस पर कंडक्टर ने तुरंत ही ड्राइवर को इस बात की जानकारी दी। आनन-फानन में सवारियों को सही सलामत उतार दिया गया। रोड पर बस को एक साइड में रोक कर एक-एक सवारियों को बाहर निकाल कर कुछ आगे बने होटलों में आराम से बिठाया गया। वहीं, यात्रियों ने तुरंत सामान बाहर निकाल कर बस से कुछ दूरी पर रखा।  इतने में देखते ही देखते बस में आग की लपटें जोर पकड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से पास के एक खेत से पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया गया।इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड वहां पहुंच गई। सभी यात्रियों की सकुशल पहुंचा दिया गया। बस परिचालक तथा ड्राइवर की सुझबुझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों ने परिचालक तथा बस ड्राइवर की हिम्मत की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed