सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: 10 year old innocent murdered by crushing head over a loan of 400, Body Found in Abandoned Ruins

Sikar News: चार सौ रुपये की उधारी को लेकर 10 साल के मासूम का सिर कुचलकर हत्या की, खंडहर में पड़ा मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

चार सौ रुपये की उधारी को लेकर आरोपी ने 10 साल के मासूम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई पर आरोपी के 400 रुपये बकाया थे। पैसे नहीं मिलने पर उसने मासूम को बेरहमी से मार डाला।

Sikar News: 10 year old innocent murdered by crushing head over a loan of 400, Body Found in Abandoned Ruins
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जिले के जीणमाता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 400 रुपये की उधारी को लेकर 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्चे के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को खंडहर में फेंक दिया। यह वारदात रविवार देर शाम की बताई जा रही है।

Trending Videos


जीणमाता थाना पुलिस के मुताबिक मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित वन विभाग की पुरानी चौकी के नजदीक एक खंडहरनुमा धर्मशाला में लहूलुहान हालत में एक बच्चे का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सुनील (10) पुत्र दिहाड़ी मजदूर निर्मला देवी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मी मनोज वाल्मीकि ने सबसे पहले शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से खून से सना हुआ एक बड़ा पत्थर मिला, जिससे बच्चे की हत्या की गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के बड़े भाई पर आरोपी गोल्डू के 400 रुपए उधार थे। पैसे लौटाने में देरी होने पर गोल्डू गुस्से में आ गया और उसने मासूम को शिकार बना लिया। रविवार को मृतक की मां और बड़ा भाई मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी गोल्डू बच्चे को बहला-फुसलाकर खंडहरनुमा धर्मशाला में ले गया और वहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गोल्डू फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मृतक की मां निर्मला देवी ने गोल्डू पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed