सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Lathi fight between women in Khatushyamji, chased and beaten; devotees frozen in fear

Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच हुई लाठी जंग, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; डर के मारे जड़ हुए श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Sep 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच लाठी जंग होने का मामला सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वहीं, इस बीच श्रद्धालु डर के मारे जड़ हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sikar News: Lathi fight between women in Khatushyamji, chased and beaten; devotees frozen in fear
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के धार्मिक नगर खाटूश्यामजी में 6 सितंबर की रात एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब कबूतर चौक में दो महिलाओं के बीच जमकर लाठी जंग हुई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर दौड़-दौड़ कर हमला किया। यह घटना मंदिर परिसर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर घटी और आसपास मौजूद श्रद्धालु डर के मारे खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

दान पेटी और फोन के लिए हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, झगड़े में शामिल दोनों महिलाएं कबूतर चौक में दान पेटी लेकर लोगों से दान मांगने का काम करती हैं। हरियाणा निवासी सिलोचिना ने खाटू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात के समय रामकला सहित पांच-छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की और लाठी से हमला किया। बीच-बचाव करने आई मोनिका और सुनंदा पर भी हमला हुआ। मारपीट के दौरान तीनों के फोन तोड़ दिए गए और एक सोने की चेन तथा दान पेटी लेकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर वह फिर वहां आईं तो उनकी जान को खतरा होगा।

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi Gang:  बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को हथियार सहित किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली
 


पुलिस का बयान और स्थानीय विवाद
खाटू थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया है। दोनों महिलाएं दान पेटी लेकर दान मांगने का काम करती हैं और इनके बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कबूतर चौक में दान मांगने वाली महिलाएं श्रद्धालुओं को तिलक लगाने का बहाना बनाकर उनसे पैसे लेने की कोशिश करती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर रही हैं और आसपास मौजूद श्रद्धालु डर के मारे कुछ दूरी बनाए हुए खड़े हैं। कुछ ही लोगों ने हिम्मत करके बीच-बचाव किया, लेकिन महिलाएं फिर से मारपीट करने लगीं।

यह भी पढ़ें- Dausa News: भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ अन्य घायल; कार ने गाय को टक्कर मारकर कुचला था लोगों को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed