फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Horrific Highway Crash 6 Vehicles Collide in Deadly Pileup one Dead, Traffic Frozen for Hours

Rajasthan : सड़क पर पसरा मौत का सन्नाटा! आपस में टकराए छह वाहन; एक की मौत, हाईवे जाम

Wed, 08 Jul 2026 08:32 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

सीकर के फतेहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दो ट्रकों समेत छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Horrific Highway Crash 6 Vehicles Collide in Deadly Pileup one Dead, Traffic Frozen for Hours
फतेहपुर शेखावाटी में एक के बाद एक टकराईं छह गाड़ियां ट्रक चालक की हुई मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों समेत छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत अचानक सामने आए वाहनों के कारण हुई। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए और कुछ ही पलों में छह वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मौके पर विधायक भी पहुंचे
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने का प्रयास किया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक हाकम अली खान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सबसे कठिन चुनौती ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने की थी। पुलिस, स्थानीय लोगों और क्रेन की सहायता से कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं पलटे हुए ट्रक के नीचे दबे चालक को निकालने के लिए भी प्रयास किए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Monsoon : अगले कुछ घंटे राजस्थान पर भारी! तीन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD ने दी चेतावनी

बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed