{"_id":"66d3301d9cfdba3d67070dc1","slug":"theft-in-the-house-sikar-news-c-1-1-noi1348-2056228-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: महाकाल के दर्शन करने गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला, 20 लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: महाकाल के दर्शन करने गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला, 20 लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार
भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोलकर 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ा लिए। आज सुबह परिवार के वापस लौटने के बाद चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
दुर्गा कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 20 लाख रुपए के जेवरात के साथ ₹25000 किए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर में चोरों के लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला शहर की दुर्गा कॉलोनी का है, जहां महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए परिवार के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार परिवादी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया था, पीछे से चोर उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार की नकदी चुरा कर फरार हो गए। परिवार आज सुबह जब उज्जैन से वापस लौटा तब घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की इतनी बड़ी वारदात होने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में छोड़ गए चप्पल
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के बाद एक चोर अपनी चप्पल भी मकान के अंदर ही भूलकर चला गया। चोरी की वारदात के बाद परिवादी अमित कुमार की शिकायत पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दुर्गा कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 20 लाख रुपए के जेवरात के साथ ₹25000 किए चोर

कमेंट
कमेंट X