{"_id":"66d2ccbb6f1f87378e0895b4","slug":"three-animals-die-due-to-electric-shock-sikar-news-c-1-1-noi1348-2054254-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: सीकर के हेतमसर गांव के पास खेत में अचानक टूटे बिजली के तार, तीन पशुओंं की मौत, बाल-बाल बचे 5 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: सीकर के हेतमसर गांव के पास खेत में अचानक टूटे बिजली के तार, तीन पशुओंं की मौत, बाल-बाल बचे 5 लोग
विज्ञापन
सार
सीकर जिले के हेतमसर गांव के पास खेत में अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां खड़े तीन पशुओं की मौत हो गई। पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी।
सीकर के हेतमसार के पास विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन पशुओं की हुई मौत पास खड़े पांच लोग बच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के हेतमसर गांव के पास शनिवार को एक दुखद घटना घटी। 11 हज़ार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। इस हादसे में एक भैंस, एक बकरी और एक बकरे की मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद पांच लोग बाल-बाल बच गए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार रामगढ़ कस्बे के हेतमसर ग्राम पंचायत के बिरड़ा राम की ढाणी के देवाराम पुत्र मंगलाराम और तोला राम अपने पशुओं को चराने के लिए गांव के पास स्थित रोही में गए थे। उनके साथ उनकी भैंस, गाय, और बकरियां थीं। चराई के दौरान, अचानक 11 हज़ार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे भैंस, बकरी और बकरा उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय, गांव के पांच लोग भी वहां मौजूद थे और अन्य पशु भी थे, लेकिन तार से दूर रहने के कारण वे सुरक्षित बच गए। तार गिरते ही लोगों ने तुरंत अन्य पशुओं को वहां से हटाया और विद्युत विभाग को सूचित किया। विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइन को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे के बाद, पशुधन पर निर्भर किसान देवाराम और तोला राम को न केवल आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा, बल्कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया भी छिन गया। दोनों किसान इस दुर्घटना से बेहद दुखी हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को सहायता प्रदान करने की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X