{"_id":"69ef362fb5b6dc5cda0a9dd8","slug":"following-the-murder-of-a-young-man-angry-people-torched-30-houses-leaving-the-village-in-a-state-of-silence-banswara-news-c-1-1-noi1402-4215505-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banswara News: हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग में खंडहर हुए 30 घर, गांव में सन्नाटा पसरा, समझाइश में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग में खंडहर हुए 30 घर, गांव में सन्नाटा पसरा, समझाइश में लगी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:51 PM IST
सार
टामटिया गांव में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ग्रामीणों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के बाद हुए बवाल से हालात तनावपूर्ण है। गांव में सन्नाटा पसरा है। आगजनी के आरोपी फरार हो गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है, फिर भी ग्रामीण खौफ के साये में हैं।
Trending Videos
2 of 7
हिंसा के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात युवक की हत्या के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। सोमवार को मौके पर पहुंचने के बाद पाया कि गांव में आगजनी के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। आगजनी के बाद अभियुक्त मौके से घर छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी खुद मौके पर मौजूद हैं और फिलहाल शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
कुछ जले मकानों से अब भी उठ रही चिंगारी
- फोटो : अमर उजाला
गांव के जिस मोहल्ले आगजनी हुई है, वहां पहुंचते ही एक कतार में जले हुए घर नजर आए। किसी घर के बाहर राख पड़ी थी तो समीप के मकान की काली दीवारें और मकान के बाहरी हिस्सों में अधजली लकड़ियां आगजनी की भयावहता को स्वत: बयां करती दिखी। एक घर के भीतर तो पूरा सामान जला पड़ा था। अनाज की कोठी, खाट, बर्तन कुछ भी नहीं बचा। मोहल्ले में जो घर जलाए गए, वे सभी कवेलुपोश थे। हमलावरों ने सभी घरों के कवेलु तोड़ दिए। एक घर में तो कवेलुओं के नीचे आग लग रही थी, जिसे बाद में बुझाया गया।
4 of 7
कई गाड़ियां जलकर खाक
- फोटो : अमर उजाला
जले मकानों से उठ रहा धुआं
गांव में जलाए गए कुछ मकानों में दोपहर बाद तक धुआं निकलता दिखा। आग से कुछ मवेशी भी जल गए हैं, वहीं मकानों के पीछे बाड़े में बंधे मवेशियों को पुलिस ने खोला ताकि वे भूखे प्यासे नहीं रहे। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। गांव के लोग घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
आग से जले एक मकान से कुछ दूर अपने घर के बाहर खड़े प्रौढ़ से जब घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उसने "मने कई नती केवु" ( मुझे कुछ नहीं कहना) कहते हुए दरवाजा ही बंद कर दिया। इस दौरान यह जरूर पता चला कि कुछ महिलाएं और बच्चे अपने परिचितों के यहां चले गए हैं। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस में मामले में तीन जनों को हिरासत में लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X