सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Receives Bomb Threat Again, Third Email Triggers Evacuation of Premises

Rajasthan News: विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा को ईमेल के जरिए तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद परिसर खाली कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।बीडीएस, एटीएस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस और साइबर सेल की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Rajasthan Assembly Receives Bomb Threat Again, Third Email Triggers Evacuation of Premises
तीसरी बार राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 12 बजे परिसर में “5 सिलिकॉन 100 बेस RDX बम” विस्फोट करेंगे। मेल में इसे मजाक न बताते हुए तुरंत सभी वीआईपी को बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी।
Trending Videos


पूरा विधानसभा खाली कराया
धमकी भरा ईमेल मिलते ही विधानसभा प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता बीडीएस, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने मिलकर परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी दो बार ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी जा चुकी है, हालांकि उन मामलों में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

इस बार धमकी ऐसे दिन आई है जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रमों के बीच इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।
पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। तकनीकी जांच के जरिए मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed