सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cities Scorch Like Furnace Temperature Crosses 46°C in Barmer

राजस्थान मौसम: भट्ठी जैसे तप रहे शहर, बाड़मेर में पारा 46 पार; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह Updated Mon, 27 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया, जबकि कई शहरों में तापमान 44 डिग्री तक दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को आंधी-बारिश और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 28-30 अप्रैल के बीच राहत की संभावना जताई गई है।

Cities Scorch Like Furnace Temperature Crosses 46°C in Barmer
राजस्थान का मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को बाड़मेर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। राज्य के कई अन्य शहरों में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
Trending Videos


अचानक बदला मौसम
दिनभर तेज धूप और लू के बाद देर शाम मौसम ने करवट ली। अजमेर और जोधपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है। इसके अलावा जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोटा और चित्तौड़गढ़ में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई अन्य जिलों में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

इन इलाकों में बदला मौसम का मिजाज
रविवार शाम करीब 4 बजे के बाद जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के आसपास अचानक बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, हालांकि उमस बढ़ने की स्थिति भी बनी रही।

ये भी पढ़ें-  बांसवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पुलिस पर पथराव

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को राज्य के कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कई क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय हीटवेव का असर बने रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अनुमान है कि 28 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना के चलते हीटवेव से आंशिक राहत मिल सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed