फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sirohi-aburoad-revdar-highway-bike-accident-three-youths-killed-bikes-caught-fire

सिरोही: स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत; एक गंभीर घायल

Tue, 20 Oct 2026 04:54 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
sirohi-aburoad-revdar-highway-bike-accident-three-youths-killed-bikes-caught-fire
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों बाइक में अचानक आग लग गई और वे धू-धू कर जल उठीं।
विज्ञापन


हादसे में दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि एक युवक आग की लपटों की चपेट में आकर जिंदा जल गया। शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि घटनास्थल पर उनकी तत्काल पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


भीषण भिड़ंत और आग का तांडव
आबूरोड सदर थाना पुलिस के अनुसार चनार गांव के निवासी 18 वर्षीय रतन, 19 वर्षीय जोराराम और 15 वर्षीय राजू एक ही बाइक पर सवार होकर अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गोपाल आबूरोड से मधुवा जी मंदिर स्थित अपने घर लौट रहा था। आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद दो युवकों के शव क्षतिग्रस्त बाइक से कई फीट दूर जाकर गिरे और दो बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी के एएसआई रामनाथ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। भीषण हादसे का यह मंजर देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों के भी होश उड़ गए।


ये भी पढ़ें- जयपुर: राजस्थान पुलिस के 52 निरीक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा, बने आरपीएस

तेज रफ्तार और जोरदार धमाका
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को एक युवक का शव आधा जला हुआ और दो के शव बेहद बुरी हालत में मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक अत्यधिक स्पीड में थीं। इसी कारण भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ और गाड़ियों में आग लग गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाकर थाने में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed